रीवा में जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत

 रीवा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज रीवा में जन आभार यात्रा में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हुआ। विवेकानंद पार्क कालेज चौराहा से जन आभार यात्रा आरंभ हुई। मुख्यमंत्री का ढोल- ढमाकों तथा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। फूलों से सजे वाहन में मुख्यमंत्री जन आभार यात्रा में लोगों के बीच पहुंचे। वाहन में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्र, डॉ. अजय सिंह मुख्यमंत्री के साथ थे।

मुख्यमंत्री का कालेज चौराहे पर छात्र संगठन तथा खिलाड़ियों ने आत्मीय स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी का अभिवादन किया। जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री को तलवार भेंट की गई। विवेकानंद पार्क से लेकर सांई मंदिर तक आभार यात्रा मार्ग को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रथम रीवा आगमन पर उनके स्वागत में जन सैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचने पर आमजनता ने पुष्प वर्षा करके मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा में जनसेवा मित्रों तथा पटेल समाज द्वारा मुख्यमंत्री का कालेज चौराहे में सम्मान किया गया।

सरपंच संघ के प्रतिनिधियों तथा कोल समाज के प्रतिनिधियों ने जान टावर के सामने मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़ों तथा पुष्पहार से स्वागत किया। रिमझिम बारिश के बीच जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री बौद्ध समाज, कबीर संघ तथा रविदास समाज ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया।

जन आभार यात्रा के मार्ग के घरों से भी आमजनता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव पर पुष्पवर्षा करके उनका अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा संबल योजना के हितग्राहियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मानस भवन के सामने मुख्यमंत्री जी का रथ पहुंचने पर भूतपूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

जन आभार यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों स्वयंसेवी संस्थाओं, भारत वंशीय यादव महासभा एवं दुग्ध विक्रेता संघ, पेंशनर समाज, अधिवक्ता संघ, रीवा व्यापारी महासंघ, मुस्लिम समुदाय, सिख समाज, सिंधी समाज, विन्ध्य व्यापारी संघ, संत निरंकारी गायत्री परिवार, विप्र सेवा, प्रजापिता ब्राम्हकुमारी, रोटरी एवं लायंस क्लब संघ, दवा विक्रेता संघ, अनाज व्यापारी संघ, सराफा व्यापारी संगठन तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने जगह-जगह मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गजमाला, पुष्पवर्षा एवं केक कटवाकर तथा श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति की स्मृति चिन्ह, महामृत्युंजय भगवान का तैलचित्र एवं मुख्यमंत्री जी के स्केच चित्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रामचरित मानस भी भेंट की गयी।

जन आभार यात्रा में हर्षित मन से मुख्यमंत्री ने आमजनता का अभिवादन किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। पूरी आभार यात्रा में देशभक्त के गीत, ढोल नगाड़ों के स्वर और जयकारे गूंजते रहे। यात्रा में कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी, एडीजीपी केपी व्यंकटेश्वर राव, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, कमिश्नर नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं नगर निगम के पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

58 minutes ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

1 hour ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

2 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

2 hours ago