भोपाल
राजधानी स्थित बड़े तालाब में डेढ़ फीट पानी स्तर और बढ़ गया है। बीते 21 दिनों में तालाब का पानी नौ फीट बढ़ा है। तालाब का वर्तमान जलस्तर 1659 फीट पर पहुंच गया है। एक हफ्ते पहले तक तालाब का लेवल 1657.05 था। 24 जून से तालाब में पानी का लेवल बढ़ना शुरू हुआ। तब झील का जलस्तर 1650 था। तालाब के जलस्तर के बढ़ने की मुख्य वजह तालाब के कैचमेंट एरिया में हुई बारिश बताया जा रहा है। तालाब का फुल टैंक लेवल 1662.10 है। इस लिहाज से तालाब का पेट भरने के लिए मात्र तीन फीट और पानी की जरूरत है।निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग ने बताया कि कोलांस नदी में भी पानी की अच्छी आमद है। शनिवार को कोलांस नदी अपने लेवल से एक फीट ऊपर बही। यह पानी बड़ा तालाब में आ रहा है। इस कारण तालाब का जलस्तर और बढ़ सकता है। संभवता जुलाई के अंत तक तालाब पूरा भर जाएगा। चूंकि बारिश का सीजन चल रहा है। ऐसे में आने वाले कुछ ही दिनों में तालाब पानी से लबालब हो जाएगा। तालाब के फुल होते ही भदभदा के गेट खोल दिए जाते हैं।
बीजापुर । नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
भिलाई । सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…
सुकमा । जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सजगता से सुकमा जिले में पल्स पोलियो…
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन…
रायपुर । नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की…