नरसिंहपुर जिले के सॉईखेडा, सालीचौका और चिचली में जल प्रदाय कार्य

 नरसिंहपुर

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा नरसिंहपुर जिले के सॉईखेडा, सालीचौका और चिचली में जल प्रदाय परियोजना का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस परियोजना से इन तीनों कस्बों की 44,000 से अधिक आबादी को प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त होगा।

जलप्रदाय परियोजना की लागत लगभग 52 करोड़ 80 लाख रुपए है। परियोजना में मध्यप्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली माँ नर्मदा नदी पर 6.50 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र स्थापित किया गया है। इससे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। परियोजना के अन्‍तर्गत व्‍यापक वितरण नेटवर्क बिछाया गया है।  इसमें सॉईखेडा में 33 किलोमीटर, सालीचौका में 41 किलोमीटर और चिचली में 40 किलोमीटर पाइप लाईन बिछाई गयी है। जल संग्रहण के लिए सॉईखेडा में 2 और चिचली में भी 2 ओवर हेड टैंक निर्मित किए गए हैI  तीनों कस्‍बों में नागरिकों को  प्रस्तावित कनेक्शन 7232 में से अब तक  6348 प्रदान किए जा चुके हैं।

पेयजल परियोजना से हर घर तक पाइपलाइन के जरिए शुद्ध जल पहुँचाया जाएगा, जिससे नागरिकों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। अब तक परियोजना का 86 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य तेज गति से किया जा रहा है। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा संचालित यह परियोजना "हर घर जल" संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले वर्षों में शहरी जीवन की गुणवत्ता में स्थायी परिवर्तन लाने में सफल होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

MP के 2 IPS अधिकारियों को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, अनुभव का मिला बड़ा इनाम

MP के 2 IPS अधिकारियों को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, अनुभव का मिला बड़ा इनाम

रायपुर   प्रदेश के 2 IPS अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। नीतू कमल…

19 minutes ago
उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 4 कोच के कांच टूटे; रेलवे पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 4 कोच के कांच टूटे; रेलवे पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेल्वे स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर वंदे…

23 minutes ago
ट्विशा केस में आज बड़ा दिन, गिरीबाला सिंह की जमानत पर फैसला; CBI पहुंची हाई कोर्ट

ट्विशा केस में आज बड़ा दिन, गिरीबाला सिंह की जमानत पर फैसला; CBI पहुंची हाई कोर्ट

भोपाल/जबलपुर भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला तेज़ी से गर्माता…

50 minutes ago
CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक द्वारा कुरुद एवं भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर में हुई चोरी…

1 hour ago
CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

उत्तर बस्तर कांकेर, विगत दिनों सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड…

1 hour ago
CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के…

1 hour ago