इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को विकास के मामलों में मॉ़डल बनाया जाएगा। विकास कार्यों में जो कठिनाइयाँ आती हैं उन्हें दूर करते हुए विकास की गति तेज की जाएगी। सिंहस्थ -2028 के पूर्व अनेक महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। इन्दौर-उज्जैन के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए वंदे भारत मेट्रो के संचालन के संबंध में भारत सरकार से चर्चा हुई है। एलिवेटेड रोड और ब्रिज निर्माण के कार्य पूरे होंगे। यातायात की परेशानियां दूर होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इन्दौर में विकास कार्यों की समीक्षा के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान में चल रहे मेट्रो के कार्य की भी आज समीक्षा की गई है। सर्किल वंदे मेट्रो की गति अपेक्षाकृत अधिक होगी। वर्तमान ब्राडगेज रेल लाइन के उपयोग के संबंध में भी चर्चा हुई है। राज्य सरकार, केन्द्र सरकार के सहयोग से सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। स्वतंत्रता के अमृतकाल में मध्यप्रदेश को मॉडल बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश के बड़े नगरों के विकास के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगति के प्रयास बढ़ाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रेल मार्ग के साथ ही सड़क मार्ग और हवाई मार्ग के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। आवासीय, औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्र के विकास पर फोकस है। सुनियोजित विकास के लिए कार्य हो रहा है। आवश्यक समन्वय भी किया जा रहा है। इन्दौर में चल रहे निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने पर भी चर्चा हुई है। नगरीय निकायों की सीमाएं बढ़ाए जाने के बाद जोड़े गए ग्रामों में भी बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…