बाबासाहेब अम्बेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान की रक्षा हम अपनी शहादत भी देकर करेंगे : जीतू पटवारी

भोपाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल में बोर्ड ऑफिस स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवम बाबा साहब को नमन कर जय भीम का नारा लगाया। श्री पटवारी ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि कमजोरों की लड़ाई लड़ने में बाबा साहब ने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।

श्री पटवारी ने कहा कि आज इस पवित्र दिन पर मैं बाबासाहेब अम्बेडकर को याद करता हूँ तथा उनके द्वारा बनाए गए देश के संविधान की रक्षा हम अपनी शहादत भी देकर करेंगे इस बात का हम सब प्रण लेते हैं। आज संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर हम सभी संविधान बचाने का प्रण लें क्योंकि यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

श्री पटवारी ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी की विनाशक सोच संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने के लिए कुचक्र तैयार कर रही है, लेकिन देश की जनता इनके मंसूबों को  पूरा नहीं होने देगी, बाबा साहब के हर एक अनुयायी-हर देशवासी को संविधान बचाने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। नफ़रत और गुमराह करने की राजनीति के बल पर सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी की अवधारणा बाबा साहब की मंशा के विरुद्ध है इसलिए संविधान और लोकतंत्र को कुचलने के लिए कुचक्र भाजपा तैयार कर रही है।

श्री पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में भाजपा की डबल अत्याचारी सरकार में दलितों, आदिवासियों , पिछड़ों एवं कमजोरों पर अन्याय एवं अत्याचार अभूतपूर्व रूप से बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार ने 400 पार का नारा संविधान बदलने के लिए लगे है इसकी पुष्टि भाजपा के सांसद कर चुके है। हम सबको मिलकर संविधान की भावना अनुरूप बाबा साहब के सपनों का भारत बनाना है। जय भीम।

डॉ.अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई -सामाजिक समानता का दिया संदेश
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई गई। राजधानी में बोर्ड आफिस चौराहा पर स्थित डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित करने वालों का सुबह से शाम तक तांता लगा रहा। विभिन्न दलों के नेताओं, समाजसेवियों ़और आमजनों ने डॉ.अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

5 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

5 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

6 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

6 hours ago