अगले 24 घंटे में फिर होगा मौसम में बदलाव, आज 5 संभागों में वर्षा, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल

मध्य प्रदेश के मौसम में अगले 24 घंटे में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार से अगले एक-दो दिन तक तेज बारिश का दौर थमेगा, हालांकि हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।लेकिन नए सिस्टम के सक्रिय होते ही 5 अगस्त से फिर से झमाझम बारिश होने का अनुमान है। आज सतना-पन्ना समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि 1 जून से अब तक ओवरऑल 4% ज्यादा बारिश हुई है। इनमें प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 8% कम और पश्चिमी हिस्से में 15% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

वातावरण में बढ़ी नमी, 5 संभागों में वर्षा

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त माह की शुरुआत में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 5 अगस्त से फिर बारिश का दौर शुरू होगा। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। मानसून द्रोणिका पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इन दो मौसम प्रणालियों के असर से नमी मिल रही है इसके असर से आज रीवा, शहडोल, सागर, उज्जैन, ग्वालियर संभाग के जिलों में मध्यम तो भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इधर, मानसून द्रोणिका के प्रभाव से ग्वालियर, उज्जैन संभाग के जिलों में भी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

आज 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी हिस्से में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की एक्टिविटी रहेगी, जिसके चलते सतना और पन्ना में भारी बारिश हो सकती है। विदिशा, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में मौसम साफ रहने का अनुमान है।  भोपाल जबलपुर और इंदौर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। ग्वालियर और उज्जैन में मौसम साफ रहेगा। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।

इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, टीकमगढ़ और निवाड़ी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

8 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

8 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

9 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

9 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

9 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

9 hours ago