कल्याण कोष करेगा कलाकार-साहित्यकार को 1 लाख तक मदद

भोपाल.
राज्य सरकार ने प्रदेश के जरुरतमंद कलाकारों, साहित्यकारों की मदद के लिए कलाकार-साहित्यकार कल्याण कोष गठित कर दिया है। इस कोष से साहित्यकार, कलाकारों और उनके परिजनों को बीमारी में, जरुरत के समय एक लाख रुपए तक मदद की जाएगी। इस कल्याण कोष से कलाकारों, साहित्यकारों और उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को लंबी तथा गंभीर बीमारी के चिकित्सीय उपचार, कलाकार अथवा साहित्यकार की मृत्यु हो जाने पर उसके उत्तराधिकारी को एकमुश्त अनुग्रह राशि तथा कलाकार, साहित्यका की दिव्यांगता के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

दुर्घटना अथवा देवीय विपत्ति की स्थिति में भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साहित्यकार और कलाकार के आश्रितों में परिवार के सदस्यों की लंबी अथवा गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में साहित्यकार कलाकार की पूर्णत: आश्रित पत्नी या पति, पूर्णत: आश्रित माता पिता, आश्रित नाबालिक भाई बहन, संतान आश्रित विधवा पुत्री तथा आश्रित दिव्यांग भाई-बहन को भी मदद दी जाएगी।

मध्यप्रदेश के निवासी और जिनका सृजन क्षेत्र मध्यप्रदेश हो और उनका साहित्य कला और संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा हो तो उन्हें इस कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह मदद ऐसे साहित्यकार और कलाकारों को दी जाएगी जिनकी मासिक आय दस हजार प्रतिमाह तथा परिवार आश्रितों सहित की कुल आय बीस हजार रुपए प्रतिमाह से अधिक न हो। इस आय में प्रतिवर्ष छह प्रतिशत की दर से वृद्धि कर पात्रता की गणना की जाएगी। आश्रित को 21 वर्ष की आयु तक विवाह होंने अथवा रोजगार प्राप्त करने हो भी पहले हो उस आधार पर आर्थिक मदद की जाएगी।

एक लाख तक मदद
योजना के अंतर्गत गठित समिति की सिफारिश पर स्वीकृत की जाने वाली एकमुश्त सहायता राशि न्यूनतम 25 हजार रुपए से अधिकतम एक लाख रुपए तक होगी। कलाकार या साहित्यकार की मृत्यु पर उसके वैध उत्तराधिकारी को एकमुश्त एक लाख रुपए तक मदद की जाएगी। उपचार, दुर्घटना अथवा दैवीय विपत्ति की स्थिति में पचास हजार रुपए तक मदद की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

9 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

10 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

10 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

10 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

10 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

10 hours ago