मध्यप्रदेश के 32 जिलों को भारी पड़ेगा पश्चिमी विक्षोभ, सीवियर कोल्ड- बारिश का अलर्ट

भोपाल

बीते दो दिनों से मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डो हो रहा है। इंदौर शहर में भी पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती हवा के कारण अचानक से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। रात का तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 19.5 डिग्री रहा। एक दिन पहले यह 22.4 डिग्री व 13.5 डिग्री रहा था।

 24 घंटे में दिन के तापमान में 2.9 डिग्री व रात के तापमान में 4.9 डिग्री की कमी दर्ज हुई। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में इंदौर पांचवें नंबर पर रहा। नीमच में 6.1, धार में 6.4, शाजापुर में 6.8, राजगढ़ में 7.0 के बाद इंदौर का पारा 7.6 डिग्री था। तापमान में अधिक गिरावट से सीवियर कोल्ड डे रहा।

आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ । इससे आज 15 जनवरी को जिले के कई स्थानों पर बारिश की संभावना रहेगी। तापमान में भी दो दिन तक कमी दर्ज होने का अनुमान है। बीती रात से ही बादलों के साथ आई नमी से कोहरा छाने लगा। नमी के कारण घर की खिड़की, वाहनों के कांच पर ओस नजर आई। अचानक से ठंड भी बढ़ गई। सुबह कोहरा घना हो गया।

सुबह 5.30 से 6 के बीच 200 से 300 मीटर तो 8.30 बजे 1200 मीटर दृश्यता रही। दोपहर को कुछ घंटे धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं का असर कम नहीं हुआ। शाम होते ही फिर से उत्तर पूर्वी हवा का रुख रहा।

इस वजह से बन रही स्थिति
-उत्तरी बांग्लादेश एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।
-उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 180 किमी प्रति घंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवा बह रही है।

    15 जनवरी: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना और सतना में हल्की बारिश ।
    16 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी और अशोकनगर में बादल और बूंदाबांदी ।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में अलग अलग स्थानों पर कई मौसम प्रणालियां सक्रिय है। एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात ,उत्तर-मध्य राजस्थान और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात और उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है।इसके चलते वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी बनी आ रही है और आंशिक बादल, बारिश के साथ कोहरे की स्थिति बनी हुई है। 14 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 16 जनवरी से रात के तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगेगी।

इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को भी कोल्ड डे और घने कोहरे की संभावना रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आई नमी से यह स्थिति बन रही है। सोमवार रात हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा रही। इसके बाद रफ्तार 10 किमी दर्ज की गई। इससे ठंडक बनी रही।

अगले 24 घंटे के अंदर छतरपुर, पन्ना, सतना, मुरैना, पांढुर्णा, दतिया, विदिशा, भिंड, निवाड़ी, दमोह और नरसिंहपुर ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़, सिवनी, में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं सिंगरौली, मैहर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया, सतना, रीवा, अनूपपुर, डिंडौरी, पांढुर्णा, बैतूल मंडला, नरसिंहपुर और सिवनी में बारिश की संभावना बन रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

7 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

7 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

8 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

8 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

8 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

8 hours ago