खंडवा
 खंडवा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पंजाब सरकार द्वारा की गई भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को गलत बताया। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बंदर बताते हुए कहा कि जब बंदर के हाथ में उस्तरा आ जाता है तो वह किसी की भी हजामत करना शुरू कर देता है। मैं समझता हूं अरविंद केजरीवाल को राजनेता और अपराधियों को समझना चाहिए। इस प्रकार के पुलिस के दुरुपयोग को लेकर बचना चाहिए। ये अरविंद केजरीवाल की तानाशाही है, दादागिरी है।

गौरतलब है कि भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस को शुक्रवार को गिरफ्तार कर पंजाब ले जा रही थी। पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में ही रोक दिया था। दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस के बीच इस गिरफ्तारी को लेकर हाई प्रोफाइल ड्रामा चल रहा है।

खरगोन दंगे में सज्जनसिंह वर्मा के बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया है। कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति और शय पर ही लोग दंगा कर रहे हैं। कांग्रेस वोट की राजनीति करती है इसलिए सब जगह से पार्टी को नकार दिया गया है।

कैलाश विजयवर्गीय खंडवा में भाजपा के मांधाता विधायक नारायण पटेल के परिवार में वैवाहिक आयोजन में शामिल होने आए थे। इससे पूर्व उन्होंने श्रीधूनीवाले दादाजी दरबार में समाधि दर्शन कर धूनी माई में हवन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री धूनीवाले दादाजी का भव्य मंदिर बनना चाहिए। अगर ट्रस्टी निर्माण कार्य शुरू करते हैं तो हम उनके साथ हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *