स्कूली छात्रा प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

 मैहर

 मध्य प्रदेश के मैहर में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा का प्यार उसकी हत्या की वजह बन गया। युवती अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। जिससे तंग आकर युवक ने गुजरात से आकर उसका मर्डर कर दिया और शव को नाले में फेंककर फरार हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि मृतिका 8 महीने की गर्भवती थी। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।   

दरअसल, 14 दिसंबर को बदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाले में छात्रा की लाश तैरती हुई मिली थी। पोस्टमार्टम में मृतिका के प्रेग्नेंट होने का खुलासा हुआ था। इस बात से परिजन भी अनजान। एसपी सुधीर अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया कि छात्रा और प्रेमी के बीच करीब डेढ़ साल से शारीरिक संबंध थे। गर्भवती होने के बाद छात्रा लड़के पर शादी का दबाव डाल रही थी। जिस वजह से तंग आकर युवक गुजरात से मिलने उसके गांव आया और नाले के पास बुलाया। इसी दौरान उसका गला दबा कर सिर नाले में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। नाबालिग का मोबाइल भी नाले में फेंक दिया जिससे किसी को शक न हो।

संदेह जताया जा रहा था कि गर्भवती होने की वजह से युवती ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। लेकिन पुलिस ने सहेलियों और परिजनों से पूछताछ की तो उसके गुजरात मे रहने वाले प्रेमी के बारे में पता चला। जिसके आधार पर पुलिस गुजरात पहुंची और बारीकी से पूछताछ की। जहां आरोपी अपनी ही बातों में फंस गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने सनकी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला कायम कर जेल भेज दिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…

13 minutes ago
रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…

18 minutes ago
जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…

23 minutes ago
मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…

53 minutes ago
आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

भोपाल  जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…

1 hour ago
धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…

1 hour ago