जब बुजुर्ग को आया चक्कर, जमीन पर बैठ सेवा में जुट गए सिंधिया

ग्वालियर
माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने जय विलास पैलेस पहुंचे 99 साल के बुजुर्ग को चक्कर आने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुजुर्ग की देखभाल करते नजर आए। सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी पानी लेकर आईं। सिंधिया ने अपने हाथ से उन्हें पानी पिलाया और सिंधिया दंपति ने अपने रुमाल को पानी में भिगोकर बुजुर्ग की आंखों, गर्दन और चेहरे को पोछा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया देर तक बुजुर्ग का हाथ पकड़े रहे। हालत में सुधार होने पर सिंधिया ने अपने कर्मचारियों से बुजुर्ग को घर तक छोड़ने के लिए कहा। सिंधिया दंपति की संवदेनशीलता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे व्यापारी गणपत राव चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य भी रहे हैं। महल में जब उन्हें चक्कर आया तो सिंधिया और उनकी पत्नी करीब 20 मिनट कर गणपत राव की परिवार के सदस्य की तरह देखरेख करते रहे। बुजुर्ग व्यापारी ने जब अपने प्रति महाराज और महारानी का व्यवहार देखा तो वे भावुक हो गए। उन्होंने प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को आशीर्वाद दिया। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया से कहा कि आपके कदम कभी नहीं रुकें और आप हर दिन के साथ तरक्की करते चले जाएं।

माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने  केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री व सेना के पूर्व जनलर वीके सिंह ग्वालियर पहुंचे। साथ में उनकी पत्नी भी थीं। दोनों जयविलास पैलेस में स्थित रानी महल में श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। दोनों ने राजमाता माधवी राजे सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित की। मीडिया से बात करते हुए पूर्व जनरल वीके सिंह ने कहा कि बहुत दुखद समय है। खासकर पिछले तीन महीने अत्यंत दुख भरे थे। जब राजामाता अस्पताल में रहीं, उनका काफी इलाज भी चला, वे संघर्ष करती रहीं। जिस प्रकार से सिंधिया ने आखिरी समय में मां की सेवा की है, वो वाकई में जताता है कि वह राजमाता से कितना स्नेह करते थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

9 hours ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

9 hours ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

10 hours ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

10 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

10 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

10 hours ago