लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम नाथ के गृह जिले की 5 विधानसभाओं और शिवराज सिंह चौहान की 2 विधानसभाओं में बंपर वोटिंग

भोपाल

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म हो गई है. प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में मतदान हुए. पहले चरण और दूसरे चरण में 6-6 सीटों पर वोटिंग हुई, तीसरे चरण में 9, जबकि चौथे चरण में प्रदेश की 8 संसदीय सीटों के लिए मतदान हुआ है. मतदान के बाद अब आंकलन का दौर जारी है कि किस विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ और कहां कम हुआ है.

इस आंकलन के बीच प्रदेश के 2 पूर्व मुख्यमंत्रियों के गृह जिलों में बंपर वोटिंग हुई है, इनके गृह जिले की विधानसभाएं टॉप-10 में शामिल हैं.

कमलनाथ के गृह जिले की 5 विधानसभाएं टॉप-10 में शामिल
मध्यप्रदेश की 230 विधानसभाओं में वोटिंग के मामले में टॉप-10 में जगह बनाने में प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के गृह जिले की पांच विधानसभाएं सफल हो सकी है, जबकि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की 2 विधानसभा भी टॉप-10 में शामिल हुए. हालांकि तीसरे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गृह जिले की विधानसभाओं को टॉप टेन में जगह नहीं मिल सकी है.

सबसे ज्यादा वोटिंग में टॉप-10 विधानसभाएं
प्रदेश की 230 विधानसभाओं में वोटिंग के मामले में टॉप-10 की बात करें तो रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 84.37 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर छिंदवाड़ा की दो सीटें रही, जिनमें अमरवाड़ा में 82.70 और जुन्नादेव में 81.86 फीसदी मतदान हुआ. इसके बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की बुदनी विधानसभा में 81.54 प्रतिशत, छिंदवाड़ा की सुसनेर विधानसभा में 80.84, छिंदवाड़ा की ही पांर्ढुणा में 80.66, रतलाम जिले की रतलाम ग्रामीण विधानसभा में 80.56, छिंदवाड़ा की चौरई में 80.51, विदिशा संसदीय सीट की इछावर विधानसभा क्षेत्र में 80.27 और बैतूल संसदीय सीट की बाईसाद विधानसभा सीट पर 79.56 प्रतिशत मतदान हुआ.

छिंदवाड़ा में 7, देवास में 8 विधानसभाएं
बता दें पूर्व सीएम कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा की लोकसभा सीट में 7 विधानसभा सीट शामिल हैं, जिनमें जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, सौसर, छिंदवाड़ा, परासिया और पांढुर्ना विधानसभा शामिल हैं. जबकि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी रहे और विदिशा संसदीय सीट में 8 विधानसभा सीट शामिल हैं, जिनमें भोजपुर, सांची, सिलवानी, विदिशा, गंज बसौदा, बुदनी, इछावर और खातेगांव शामिल हैं.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप–2026 के लिए हुआ चयन, 20 से 25 जुलाई तक ओमान में होगी प्रतियोगिता

यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप–2026 के लिए हुआ चयन, 20 से 25 जुलाई तक ओमान में होगी प्रतियोगिता

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा…

9 minutes ago
अग्निवीर भर्ती में 41 हजार में से 11,774 अभ्यर्थी सफल, अब सागर में होगी फिजिकल परीक्षा

अग्निवीर भर्ती में 41 हजार में से 11,774 अभ्यर्थी सफल, अब सागर में होगी फिजिकल परीक्षा

ग्वालियर  भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए जून में आयोजित की गई लिखित परीक्षा…

33 minutes ago
भोपाल में इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ा क्रेज, रोजमर्रा के सफर के लिए EV बनी पहली पसंद, बिक्री में 72% उछाल

भोपाल में इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ा क्रेज, रोजमर्रा के सफर के लिए EV बनी पहली पसंद, बिक्री में 72% उछाल

 भोपाल  भोपाल शहर में लोग अब पेट्रोल-डीजल वाहनों की बजाय बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी)…

42 minutes ago
मध्य प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस अधिकारियों को बड़ी राहत, अगले आदेश तक पद से नहीं हटेंगे

मध्य प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस अधिकारियों को बड़ी राहत, अगले आदेश तक पद से नहीं हटेंगे

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने कार्यवाहक पदों पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.…

53 minutes ago
लापता लड़कियों के मामलों पर हाई कोर्ट सख्त, पुलिस को लगाई फटकार; जांच के तरीके पर उठाए सवाल

लापता लड़कियों के मामलों पर हाई कोर्ट सख्त, पुलिस को लगाई फटकार; जांच के तरीके पर उठाए सवाल

ग्वालियर  मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने लापता युवती की तलाश में पुलिस की…

60 minutes ago
ट्विशा केस में जांच को झटका, गिरिबाला-समर्थ ने फिर वॉयस सैंपल देने से किया इनकार, आरोपियों की रिमांड बढ़ी

ट्विशा केस में जांच को झटका, गिरिबाला-समर्थ ने फिर वॉयस सैंपल देने से किया इनकार, आरोपियों की रिमांड बढ़ी

भोपाल  ट्विशा शर्मा की मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ…

60 minutes ago