सरपंच को पानी की समस्या बताई तो किया अपमान, महिलाओं ने सरपंच पर लगाए गंभीर आरोप

सेगांव
मुख्यालय की ग्राम पंचायत सेगांव के सरपंच की तनाशाही और उग्र स्वाभाव के कारण क्षेत्र की महिला काफी आहत है और दुखी है। इसको लेकर बुधवार को जनपद पंचायत में आवेदन देकर सरपंच पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्राम पंचायत सेगांव के अंतर्गत कंचनपुरा रहवासी इलाके की ज्योति बाई, रिंकू बाई, सुमन बाई, सुनीता बाई, गौराबाई बाई सहित कई महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर पंचायत कार्यालय के लिए अपने घर से निकली। रास्ते में सरपंच ग्राम पंचायत सेगांव ने महिलाओं को रोक कर उनसे पंचायत में न जाने को कहा और बताया कि वहां कोई नहीं है, सिवाय चपरासी के। तुम्हें जो कहना है कहो, जो करूंगा, मैं ही करूंगा, मैं ही तुम सब का बाप हूं। ऐसा कहकर महिलाओं का अपमान किया।

महिलाओं ने आरोप लगाया है कि सरपंच के तानाशाहीपूर्ण रवैये से हम काफी दुखी हैं। हम जब भी अपनी समस्या लेकर उनके पास जाते हैं तो सरपंच कहते हैं खरगोन चले जाओ कलेक्टर के पास, किराया-भाड़ा मैं दे दूंगा। तुमसे जो बने कर लो। महिलाओं ने बताया कि हम पिछले दो दशक से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में घर से डेढ़ से दो किमी दूर पानी ला रहे हैं। हमारे घरों में आज तक नल सुविधा नहीं है और ना ही पंचायत इस पर ध्यान देती है।

सरपंच चुनाव के समय तो वोट लेने के लिए हमें बरगलाने के लिए आ जाते है। परंतु समस्या के संदर्भ में कोई ध्यान नहीं देता और जब सरपंच से बात होती है तो वह महिलाओं का अपमान कर अभद्र व्यवहार करता है। इसको लेकर हमने जनपद सीईओ को एक आवेदन पंचायत इंस्पेक्टर के माध्यम से दिया है। हम चाहते हैं कि सरपंच पर कड़ी कार्रवाई कर पद से पृथक किया जाए। पंचायत इंस्पेक्टर रमेश यादव ने बताया कि महिलाओं ने पानी की समस्याओं को लेकर सरपंच से बात की थी। सरपंच ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। ऐसा उन्होंने आवेदन में लिखा है। मामले को संज्ञान में लेकर जिला अधिकारियों का अवगत कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत सचिव नहीं था उपस्थित
पानी की समस्या को लेकर पंचायत सचिव नारायण चौधरी को भी फोन लगा कर दो बार बुलाया पर वह उपस्थित नहीं हुए। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या दूर कर पंचायत सचिव को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

5 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

5 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

6 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

6 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

6 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

6 hours ago