जब समर्थक की बात पर खुश हुए विजवर्गीय और लगाया जयकारा, CM बन जाओगे आप

इंदौर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर-1 सीट से उतारे गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी एक पर्सेंट इच्छा भी चुनाव लड़ने की नहीं है। वह तो सिर्फ पार्टी के लिए रैलियां करना चाहते थे। हर दिन 8 रैलियां करने का प्लान बना लिया था। हालांकि, इस दौरान जब उनके एक समर्थक ने कहा कि वह सीएम बन जाएंगे तो कैलाश मुस्कुराहट नहीं रोक सके और बात टालने के लिए भारत माता की जय के नारे लगाने लगे।

कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को इंदौर में चुनाव प्रचार का आगाज भी कर दिया। गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा चुनाव लड़ने की नहीं थी, लेकिन ईश्वर की इच्छा के मुताबिक ऐसा कर रहे हैं। कैलाश ने कहा, 'इस दौरान उन्होंने कहा, 'मेरी लड़ने की इच्छा नहीं, एक पर्सेंट भी इच्छा नहीं थी। एक माइंडसेट होता है ना लड़ने का। अपने को तो, बड़े नेता हो गए अब (हंसते हुए) तो हाथ जोड़ना। भाषण देना और निकल जाना, भाषण देना और निकल जाना यह सोचा था हमने तो। हमने तो प्लान बनाया था कि रोज 8 सभा करनी है, 5 हेलिकॉप्टर से और तीन कार से।'

विजयवर्गीय ने आगे कहा, 'पूरा प्लान बना लिया था, लेकिन आप जो सोचते हैं वह होता कहां है, भगवान की जो इच्छा होती है वही होता है। भगवान की ऐसी इच्छा थी कि मैं चुनाव लड़ूं, फिर जनता के बीच में जाऊं। ईश्वर की इच्छा थी मैं फिर उम्मीदवार हूं। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं उम्मीदवार हूं। सच कह रहा हूं, मुझे लग ही नहीं रहा कि मुझे टिकट मिल गया और मैं उम्मीदवार बन गया।'

जब सीएम की बात पर हुए खुश
विजयवर्गीय ने ईश्वर की इच्छा के मुताबिक उम्मीदवार बन जाने की बात कही तो पास में खड़े उनके किसी समर्थक ने कहा कि 'सीएम भी बन जाओगे आप'। यह सुनकर कैलाश विजयवर्गीय एक पल को ठहरे, मुस्कुराए और फिर भारत माता की जय के नारे लगाने लगे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

3 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

3 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

3 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

4 hours ago