आखिर कहॉ गई यहॉ की रोड, रिकॉर्ड भी गायब, 10 में से 6 लाख 59 हजार 173 खर्च

आखिर कहॉ गई यहॉ की रोड, रिकॉर्ड भी गायब, 10 में से 6 लाख 59 हजार 173 खर्च

बोरिंग भी निजी भूमि पर सरकारी पैसे से करायी गई सूक्ष्म जांच का विषय है

मण्डला
बिछिया जनपद की ग्राम पंचायत पड़रिया के पोषक ग्राम सारसडोली माल पर वर्ष 2018 में जगत के घर से प्रधानमंत्री सड़क तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृत किए गये थे, जिसमें से वर्क आईडी 100639280 के अनुसार 6 लाख 59 हजार 173 रूपये खर्च किए जा चुके हैं, किन्तु धरातल पर रोड का पता ही नहीं है। उक्त  निर्माण कार्य के लिए निम्नानुसार भुगतान वर्ष 2019 में किया जा चुका है :- 1. बिल क्र. 2662, तनु ट्रेडर्स, 35774.79/- , 2. बिल क्र. 2801, तनु ट्रेडर्स, 105999.36/-, 3. बिल क्र. 2789/1, तनु ट्रेडर्स, 100699.40/-, 4. बिल क्र. 184, राज इंटरप्राईजेस, 50925.00/-, 5. बिल क्र. 182, राज इंटरप्राईजेस, 50400.00/- , 6. बिल क्र. 183, राज इंटरप्राईजेस, 50229.00/-, 7. बिल क्र. 181, राज इंटरप्राईजेस, 50104.96/- , 8. बिल क्र. 098, गणपति ट्रेडर्स पो. रामशंकर राय, 215040.00/-.
    इसी तरह यहॉ 15वें वित्त की राशि से एक व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए नलजल योजना की बोरिंग निजी भूमि पर करा दी गई है, उक्त‍ बोरिंग से ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल रहा है अपितु पेयजल के नाम पर करायी गई बोरिंग से खेतों की सिंचाई की जा रही है। उक्त भ्रष्टाचार अधिकारियों के संज्ञान में है, पिछले दिनों मीडिया द्वारा भी मामले को दिखाया गया था, लेकिन आज तक दोषियों के विरूध्द कार्यवाही नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो यदि इस ग्राम पंचायत की पिछले कार्यकाल की सूक्ष्मता से जॉच की जाये तो और भी गड़बड़-झाला उजागर होंगे। पंचायत के तत्कालीन सचिव चमरू लाल मरावी वर्तमान में दानीटोला ग्राम पंचायत में कार्यरत हैं जो इस विषय पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं, अपितु वर्तमान सचिव बालकुमार यादव द्वारा आरटीआई के जवाब में बताया गया कि उक्त रोड निर्माण एवं बोरिंग से संबंधित कोई भी दस्तावेज पंचायत कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं। राशि निकाल ली गई, निर्माण नहीं हुआ और रिकॉर्ड भी गायब है जो स्वयं भ्रष्टाचार को प्रमाणित करता है। अब देखना है कि इस विषय पर उच्चाधिकारी कब तक जॉच कर दोषियों पर कार्यवाहीं करेंगे। लगता है सरपंच, सचिव, उपयंत्री, मटेरियल सप्लायर सभी ने मिलकर राशि का बंदरबॉट किया है।
फोटो संलग्न है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Road

Recent Posts

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

24 minutes ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

34 minutes ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

38 minutes ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

57 minutes ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

59 minutes ago
नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास

नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास

रायपुर  नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

1 hour ago