जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर – मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री चौहान ने "स्वच्छता ही सेवा अभियान" में किया श्रमदान
मुख्यमंत्री ने की प्रदेश को देश में स्वच्छता के मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करने की अपील
बापू जयंती के पूर्व सफाई कर दी स्वच्छांजलि

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान में 'एक तारीख-एक घंटा-एक साथ' कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने झाड़ू लेकर परिसर में सफाई की। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की वॉल पर "जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर" लिखकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता संदेश दिया।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जहाँ स्वच्छता है, वहाँ सुंदरता है, जहाँ अच्छा स्वास्थ्य है, प्रसन्नता है और ईश्वर भी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सदैव स्वच्छता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के साथ ही स्वच्छ भारत अभियान चलाया। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। मध्यप्रदेश देश का स्वच्छतम राज्य है। भोपाल देश की स्वच्छतम राजधानी है। शहरी क्षेत्र में प्रदेश स्वच्छता में नंबर एक पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन भागीदारी के साथ स्वच्छता के लिए बेहतर प्रयास किए है। स्वच्छता अभियान से हर नागरिक को जोड़ने की हमारी कोशिश रही है। जनता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत आंदोलन के उत्कृष्ट क्रियान्वयन को प्रयासरत है। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी अपने घर, आसपास, कार्यालय में स्वच्छता का सदैव ध्यान रखे। स्वच्छता को सिर्फ कार्यक्रम न बनाते हुए स्वयं स्वच्छाग्रही बनें। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मध्यप्रदेश को स्वच्छता के मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करें।

उल्लेखनीय है कि गांधी जयन्ती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2023 तक पूरे देश में "स्वच्छता ही सेवा अभियान" चलाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसकी थीम 'कचरा-मुक्त भारत' है। मन की बात के 105वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने 1 अक्टूबर को 'एक तारीख एक घंटा एक साथ' अभियान में स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान करने की अपील करते हुए कहा था कि बापू की जयंती की पूर्व दिवस पर सभी जन सफाई करके उन्हें 'स्वच्छांजलि' दी जाएगी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, महापौर श्रीमती मालती राय सहित जन-प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, सफाई मित्र और बड़ी संख्या में आमजन साथ उपस्थित रहे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

2 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

2 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

2 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

2 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

2 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

2 hours ago