धार में वाहन ओवरटेक करते समय आगे जा रहे ट्राले में घुसी बस गई, 19 यात्री घायल, 3 गंभीर

धार

धार में मंगलवार सुबह 7 बजे एक बस ओवरटेक करते समय आगे जा रहे ट्राले में घुस गई। हादसा खलघाट पुल पर हुआ। सोलापुर (महाराष्ट्र) से इंदौर जा रही हंस ट्रैवल्स की बस में 50 से ज्यादा यात्री थे। 19 यात्री घायल हुए हैं। 3 की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया है। हादसे में बस ड्राइवर का पैर कट गया। बस का अगला हिस्सा चपटा हो गया। ड्राइवर को रेस्क्यू करने में 1 घंटा लग गया।

जानकारी के मुताबिक, धामनोद थाना क्षेत्र में खलघाट पुल की है. मंगलवार को हंस ट्रेवल्स की बस क्रमांक एन एल 07 बी 0694 यात्रियों को लेकर मुंबई से इंदौर की ओर जा रही थी. बस में करीब 52 यात्री सवार थे.इसी बीच सुबह करीब 7 बजे ओवरटेक करने के चलते बस सामने से जा रही ट्राले में घुस गई. टक्कर इतना भयानक था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इतना ही नहीं नर्मदा नदी में गिरते गिरते बच गया.

महाराष्ट्र से इंदौर जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 6.30 व 7 बजे के बीच महाराष्ट्र से इंदौर की ओर आ रही एक यात्री बस ने आगे चल रहे शकर से भरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। सफर तय कर रहे यात्री भी घबरा गए। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हुई।

चालक के कटे दोनों पैर
पड़ताल की तो पला चला बस के कैबिन में चालक बुरी तरह फंस गया है। उसके दोनों पैर कट गए हैं। बस में कुल 52 यात्री सवार होना बताया जा रहा है। फिलहाल घायलों को धामनोद के अस्पताल में भर्ती कराया है। तीन गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया है।

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही बलकवाड़ा थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर, खलटाका चौकी प्रभारी रितेश तायड़े मौके पर पहुंचे। गनीमत यह रही कि बस टक्कर के बाद नर्मदा नदी में गिरते गिरते बची है। बस मुंबई-सोलापुर से इंदौर की ओर जा रही थी।

पहले भी हो चुका हादसा
इस नर्मदा पुल पर पूर्व में भी हादसा हुआ था। तब एक यात्री बस असंतुलित होकर नीचे नदी में गिरी थी। हादसा इतना भयावह था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए थे। तब भी जिला प्रशासन ने यहां यातायात दुरुस्त करने के वादे किए, लेकिन समय के साथ व्यवस्थाएं बदहाल हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस – प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी को रेस्क्यू किया. घटना में बस ड्राइवर का पैर कट गया है साथ ही 20 यात्री घायल हुए हैं. घायलों को धामनोद स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा गया है. जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हे इंदौर रेफर किया गया है.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

1 hour ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

1 hour ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

2 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

2 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

2 hours ago