कटनी में क्रिकेट खेलते – खेलते युवक को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

कटनी
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रंगनाथ थाना अंतर्गत मंगलनगर में क्रिकेट खेलते – खेलते एक युवक को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई है। आपको बता दें कि कटनी जिले के रंगनाथ थाना अंतर्गत मंगलनगर रेलवे पुल के पास रहने वाला 24 वर्षीय दिव्य गुप्ता अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए रविवार को गया था। क्रिकेट खेलते-खेलते अचानक दिव्य की तबियत बिगड़ गई, उसके सीने में अचानक दर्द हुआ।

 दिव्य ने साथ खेल रहे दोस्तों से कहा तबियत ठीक नही लग रही, थोड़ी देर ग्राउंड के बाहर आराम कर लेता हूं। कुछ देर ग्राउंड के बाहर आराम करने के बाद भी दिव्य की तबियत में कोई सुधार नहीं आया तो ग्राउंड में मैच खेल रहे दोस्त भी दिव्य के पास पहुंच गए और उसकी तबियत को देखते हुए नजदीक एक क्लिनिक में लेकर पहुँचे, जहां पर डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जब आनन-फानन में दिव्य को जिला अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाया गया। वहीं पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

16 minutes ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

31 minutes ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

31 minutes ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

33 minutes ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

51 minutes ago
स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत व पारदर्शी बनाने पर जोर

स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत व पारदर्शी बनाने पर जोर

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की…

56 minutes ago