पति को छोड़ कर चली गई पत्नी, अब अदालत ने कहा नहीं मिलेगा भरण-पोषण

सागर
 परिवार न्यायालय ने पति-पत्नी के अलग-अलग रहने के दौरान पत्नी द्वारा मांगे गए भरण पोषण के मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है कि बिना उचित कारण के पत्नी अगर पति से अलग रहती है तो उसे भरण पोषण पाने का अधिकार नहीं है। सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि पत्नी़ पति को अपने माता-पिता से अलग रहने को कहती थी, लेकिन जब उसने माता-पिता को नहीं छोड़ा तो वह पति से अलग होकर रहने लगी।

कुटुंब न्यायालय सागर में न्यायाधीश अतुल कुमार खंडेलवाल के न्यायालय में विठ्ठल नगर निवासी 28 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ धारा 125 भरण पोषण का मामला लगाया था। जिसमें महिला ने कहा था कि वह अपने पति से अलग रहती है और वह अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ है और उसे अलग रह रहे पति से भरण पोषण दिलाया जाए।

न्यायालय ने महिला द्वारा पेश किए गए तमाम तर्कों में पाया कि आवेदिका अपने पति के साथ न रहकर, अलग रहती है लेकिन आवेदिका मामले की विवेचना के दौरान न्यायालय में ऐसा कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी, जिससे यह सिद्ध हो कि अनावेदक पति द्वारा उसे किसी भी प्रकार दहेज की मांग अथवा प्रताड़ना दी गई हो और प्रति परीक्षण में न्यायालय ने पाया कि अनावेदक पति के ऊपर जबरन दबाव बनाकर बिना किसी वजह से पति से अलग रह रही है।

अनावेदक पति का कहना था कि आवेदिका ने उसके खिलाफ महिला थाना में दहेज प्रताड़ना की झूठी रिपोर्ट की है जबकि वह पत्नी को साथ रखने के लिए हमेशा तैयार रहा है, लेकिन आवेदिका पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। क्योंकि उसे अनावेदक पर भरोसा नहीं है।

प्रति परीक्षण में पाया गया कि अनावेदक द्वारा आवेदिका को अपने साथ रखने के प्रयास किए गए तथा वह आवेदिका को लेने उसके घर भी गया, परंतु आवेदिका अनावेदक के साथ जाने को तैयार नहीं है।

माता-पिता से अलग रहने का बनाती है दबाव

पत्नी अपने साक्ष्य से पति से अलग रहने का करने का कोई युक्तियुक्त कारण प्रमाणित करने में असफल रही है, इसके विपरीत पति द्वारा दिए गए साक्ष्य से यह साबित हुआ कि पत्नी उस पर अपने माता पिता से पृथह होकर सागर में रहने के लिये दबाब डालती थी, इसी कारण वह उससे पृथक निवास कर रही है। पत्नी ने अपने साक्ष्य कथन में बताया है कि वह उसके पास कमाई का कोई जरिया नहीं है। वह अपने पिता पर आश्रित है। आवेदिका के पास स्वयं की आय का कोई साधन नहीं है और वह अपना भरण पोषण करने में असमर्थ है।

झूठ बोल कर की शादी

आवेदिका ने न्यायालय में कहा कि जब उसका विवाह हुआ था तब उसे यही बताया था कि लड़का वह स्टोन क्रशर पर मैनेजर का काम करता है और 25 हजार रुपये महीने कमाता है और खेती भूमि से भी आय है। पति ने न्यायालय में बताया कि वह कोई काम नहीं करता है। उसकी मां बीडी बनाती हैं, घर में किराने की एक छोटी दुकान है, जिससे परिवार का खर्चा चलता है। न्यायालय ने परीक्षण कथनों में प्रमाणित पाया कि अनावेदक के पास आय के पर्याप्त साधन है तथा वह अपनी पत्नी आवेदिका को भरण पोषण राशि अदा करने में सक्षम है। इस आधार पर आवेदिका का आवेदन पत्र धारा 125 खारिज किया जाता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: court

Recent Posts

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…

12 hours ago
SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

13 hours ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

13 hours ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

13 hours ago
विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…

14 hours ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…

14 hours ago