"विकास पर्व में ढाई करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
भोपाल
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को दतिया में विभिन्न कार्यक्रमों में जनता को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 2 करोड़ 50 लाख रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि जनता की सेवा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने प्रदेश में मनाये जा रहे "विकास पर्व'' में दतिया के ग्राम दुर्गापुर में एक करोड़ 63 लाख की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने ग्राम गरेरा में 52 लाख रूपये से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। डॉ. मिश्रा ने 9 लाख 78 हजार रूपये की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्य की बयार ऐसे ही बहती रहेगी। विकास पर्व में सभी के समग्र विकास के लिये विकास का रथ गतिमान रहेगा।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…