एमपी में हवाओं ने बदला मौसम का रुख, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोपाल

मध्य प्रदेश की अधिकांश जिलों का तापमान शुष्क बना हुआ है। कुछ जिलों में बादलों के छाए रहने के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज हो रही है।  न्यूनतम पारा भी चढ़ गया। इस तरह के मौसम के कारण आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। जबकि दिन के तापमान में मामूली गिरावट आने के आसार हैं।

 बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण हवाओं का रुख बदल गया। कुछ जगहों पर जहां बादल छाए रहे, वहीं, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई।  न्यूनतम तापमान बढ़कर 14.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उधर, सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में हवा का रुख पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी बना हुआ है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से लगातार नामी मध्य प्रदेश में आ रही है। इस कारण मध्य एवं ऊंचाई के स्तर पर बादल छाए हुए हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। वहीं बुधवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश कर सकता है।

प्रमुख जिलों के न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो छिंदवाड़ा में सबसे कम 14.4 की सेल्सियस, उमरिया में 14.6, नौगांव में 14.5, मलाजखंड में 14.7, जबलपुर में 15.2, मंडला में 15.5, बैतूल में 15.5, भोपाल में 16.6, ग्वालियर में 16.8, इंदौर में 17.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। सोमवार की तुलना में देखा जाए तो मंगलवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई।

उधर, अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे गर्म दमोह रहा, जहां 34. 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। भोपाल में 32.7, ग्वालियर में 33.5, इंदौर में 31.7 और जबलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि नवंबर महीने के पहले हफ्ते से ठंडक दस्तक दे सकती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

10 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

10 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

10 hours ago