24 घंटे के अंदर अज्ञात लाश की शिनाख्त कर अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

  • 24 घंटे के अंदर अज्ञात लाश की शिनाख्त कर अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
  • पत्नी ने अपने जीजा के भाई से प्रेम प्रसंग के चलते करवार्ई पति की हत्या

बम्होरी
बम्होरी चौकीदार सुन्दरलाल चढ़ार निवासी बम्होरी ने बम्होरी में पैट्रोल पम्प के पास अज्ञात व्यक्ति मृत पडे होने की सूचना थाना दिगोड़ा मे दी। दिगोड़ा पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर जाकर देहाती नालसी लेख कर शव पंचनामा कार्यवाही की जाकर शव के पास मे पड़ी मोटर साईकिल के रजि0 नं0 के आधार पर मृतक की पहचान अशोक पिता चन्द्रभान पाल उम्र 27 बर्ष निवासी जटउआ थाना सोजना जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश का होना पाया। मृतक के शरीर में पाई गई चोटो के आधार पर थाना दिगौड़ा में अपराध क्रमांक 170 / 24 धारा 302 ता.हि. का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कायम किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश- पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा उक्त अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़  सीताराम एवं एसडीओपी जतारा  अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिगौड़ा निरीक्षक एम.पी. गौड़ के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस की कार्यवाही – गठित पुलिस टीम के द्वारा कड़ी मेहनत लगन से साइबर सेल एवं मुखबिर की सहायता से उक्त  अज्ञात लाश कि शिनाख्त एवं घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 घटना का कारण – आरोपी सीताराम पाल(मृतक के साडू का छोटा भाई) एवं मृतक की पत्नी के प्रेम प्रसंग के चलते मुख्य आरोपी द्वारा अपने मामा के लड़का प्रेमलाल पाल  के साथ मिलकर मृतक की पत्नी के कहने पर मृतक की हत्या कर दी गई।

 तरीका ए वारदात– दिनांक 4.6.24 को आरोपियों द्वारा मृतक को ओरछा मंदिर जाने की कहकर साथ  ले गये। ओरछा से वापस आते समय बम्होरी पैट्रोल पम्प के पास सभी ने खेत में साथ बैठकर शराब पी,मृतक के नशे में आने के उपरांत आरोपी एवं उसके साथी के द्वारा मृतक के हाथ पैर पकड़कर मुंह एवं नाक दवाकर गले में तौलिया की किनार बांधकर हत्या कर दी।
 
मृतक – अशोक पिता चन्द्रभान पाल उम्र 27 बर्ष निवासी जटउआ थाना सोजना जिला ललितपुर उ0प्र0

 आरोपीयों का विवरण-
1.सीताराम पिता घनश्याम पाल उम्र 20 साल नि0 सुकलगुवां थाना मडावरा जिला ललितपुर उ0प्र0
2.प्रेमलाल पिता चिपउ पाल उम्र 24 साल नि0 नैकौरा थाना सोजना जिला ललितपुर उ0प्र0  
3.मृतक की पत्नी उम्र 22 साल

 उक्त घटना का खुलासा एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरी. एम पी गौड, उनि. नीरज लोधी, उप निरीक्षक मयंक नागायच, सहायक उप निरीक्षक कल्याण सिंह, प्रधान आरक्षक रहमान खान, प्रधान आर. 386 मुकेश राय, प्रधान आरक्षक 275 विजय सिंह, प्रधान आरक्षक 88 राकेश घोष, प्र0आर 255 अवधेश खरे, आरक्षक 240 अभय वर्मा, आरक्षक 367 आशीष मिश्रा, आरक्षक 732 नीलू सिंह, आरक्षक 126 अजीत, आरक्षक 490 शैलेंद्र रावत, आरक्षक 249 अरविंद, सुनील, आरक्षक अक्षय, म0आर0 राखी यादव एवं म0आर0 कल्पना साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा निर्माण कार्यों के गहन निरीक्षण का दौर जारी, पुल, सड़क, रेलवे ओवरब्रिज और जल जीवन मिशन के कार्यों का लिया जायजा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा निर्माण कार्यों के गहन निरीक्षण का दौर जारी, पुल, सड़क, रेलवे ओवरब्रिज और जल जीवन मिशन के कार्यों का लिया जायजा

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव द्वारा बस्तर संभाग में निर्माण कार्यों और विकास योजनाओं के…

13 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पीपल का पौधारोपण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पीपल का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में…

29 minutes ago
साइबर सुरक्षा एवं एआई-एमएल के क्षेत्र में युवाओं का हुआ कौशल संवर्धन

साइबर सुरक्षा एवं एआई-एमएल के क्षेत्र में युवाओं का हुआ कौशल संवर्धन

भोपाल  मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) द्वारा उद्योग साझेदार एवं एसएसआरजीएसपी के सहयोग से…

33 minutes ago
मुख्यमंत्री ख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री ख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सक्ती जिले के जैजैपुर…

43 minutes ago
बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल : सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल : सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

रायपुर  सुशासन तिहार के अंतर्गत सक्ती जिले के ग्राम ठठारी के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री …

52 minutes ago
बारिश से पहले निगम की बड़ी कार्रवाई, 3814 जर्जर मकानों को जारी किया अंतिम नोटिस

बारिश से पहले निगम की बड़ी कार्रवाई, 3814 जर्जर मकानों को जारी किया अंतिम नोटिस

भिलाई नगर. मानसून 15 जून से दस्तक देने वाला है और शहर के गरीबों के…

1 hour ago