मप्र में महिला का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, आरोपियों की तलाश जारी

अशोक नगर
 अशोकनगर जिले में चार लोगों द्वारा 35 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस उपमंडल अधिकारी विवेक शर्मा ने सोमवार को बताया कि रविवार को खेत में एक घायल महिला के बेहोश पड़े होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शाडोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद उसे अशोक नगर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अधिकारी ने पीड़िता के हवाले से बताया कि चार लोगों ने उसका अपहरण किया और उसके साथ बलात्कार किया, जिनमें से तीन को वह जानती है। बाद में आरोपियों ने उसे एक खेत में फेंक दिया।

उन्होंने कहा कि इस सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपियों में से एक हत्या के मामले में गवाह है। हत्या के इस मामले में पीड़िता का पति आरोपी है।

अधिकारी ने कहा कि महिला की मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सामूहिक बलात्कार, अपहरण और आपराधिक धमकी के लिए भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में कथित गो तस्करी के बाद उग्र भीड़ की…

19 minutes ago
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर…

30 minutes ago
Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

42 minutes ago

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अतिथि…

46 minutes ago
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

दतिया दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है.…

47 minutes ago