डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से पानी में डूब रही महिला को मिला जीवनदान

डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से पानी में डूब रही महिला को मिला जीवनदान

नर्मदापुरम में पुलिसकर्मियों की सतर्कता, साहस और समय पर दिए गए सीपीआर से बची महिला की जान

भोपाल 

मध्यप्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 ने एक बार फिर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नर्मदापुरम में पानी में डूब रही एक महिला का जीवन बचाया। पुलिसकर्मियों की सूझबूझ, साहस और समय पर दिए गए सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) के कारण महिला की सांसें वापस लौटीं और उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

13 जुलाई को डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि नर्मदापुरम के पोस्ट ऑफिस घाट पर एक महिला पानी में डूब रही है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां एक महिला पानी में पेट के बल अचेत अवस्था में मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 में तैनात प्रधान आरक्षक राकेश भिलाला ने बिना समय गंवाए महिला को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला।

महिला की हालत गंभीर होने पर थाना कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक सुदीपिका लोखंडे को तत्काल मौके पर बुलाया गया। उन्होंने अपनी व्यावसायिक दक्षता और सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला को तत्काल सीपीआर दिया, जिससे उसकी सांसें पुनः चलने लगीं। इसके बाद पुलिस टीम ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल, नर्मदापुरम पहुंचाकर भर्ती कराया।

पुलिस की इस संवेदनशील एवं जीवनरक्षक कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा थोटा ने उप निरीक्षक सुदीपिका लोखंडे एवं प्रधान आरक्षक राकेश भिलाला को उनके साहस, तत्परता और उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया।

मध्यप्रदेश पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें। त्वरित सूचना और समय पर पुलिस की प्रतिक्रिया कई बार अमूल्य जीवन बचाने में निर्णायक सिद्ध होती है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Dial-112

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

2 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

2 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

2 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

2 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

2 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

3 hours ago