MP में महिला और बाल अपराध का खुलासा: 21,174 महिलाएं और 1,954 बच्चियां लापता

भोपाल 

मध्यप्रदेश में महिला और बाल अपराध से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मध्यप्रदेश में 21 हजार 174 महिलाएं और 1954 बच्चियां भी गुमशुदा हैं. इन महिलाओं और बच्चियों को प्रदेश पुलिस पिछले एक माह से ज्यादा समय से खोज रही है, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है. यह जानकारी प्रदेश सरकार ने विधानसभा में पूछे एक गए सवाल के लिखित जवाब में दी है.

18 महीनों का आंकड़ा सरकार ने किया पेश

मध्यप्रदेश में महिला और बाल अपराधों पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी बच्चियों और महिलाओं के गुम होने के आंकड़े काफी ज्यादा हैं. मध्यप्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से लिखित जवाब में बताया गया कि प्रदेश में 1 जनवरी 2024 से 30 जून 2025 के दौरान प्रदेश में 18 हजार 776 बच्चियां गायब हुई थीं. इसमें से अधिकांश बच्चियों को बरामद किया गया है. हालांकि, अभी भी 1967 बच्च्यिां ऐसी हैं जो पिछले एक माह से गायब हैं.

इन जिलों में सबसे ज्यादा बालिकाएं गायब

प्रदेश के रतलाम जिले में 178 बच्चियों को पुलिस लंबे समय से नहीं ढूंढ पाई है. इनमें से 124 बच्चियां तो पिछले 7 माह से लापता हैं. इंदौर जिले से 150 से ज्यादा बच्चियां लापता हैं, जिन्हें गायब हुए 1 माह और उससे भी ज्यादा समय हो गया है. सागर जिले से 124 बच्चियां को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी नहीं खोजा जा सका. जबलपुर जिले में 100 से ज्यादा बच्चियां गायब हैं, जिन्हें एक माह से ज्यादा समय से पुलिस खोज रही है. भोपाल जिले में 69 बच्चियां एक माह से लेकर 7 माह तक के समय से गायब हैं. वहीं सतना से 68 बच्चियां गायब हैं.

पिछले 18 माह के दौरान प्रदेश में बच्चियों से 2889 दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं. हालांकि ऐसे मामलों में 283 आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है.

महिलाओं के गायब होने के आकंड़े भी चौंकाने वाले

प्रदेश में बच्चियों से ज्यादा गायब होने के आंकड़े महिलाओं के हैं. प्रदेश सरकार ने लिखित जवाब में बताया कि प्रदेश में 23 हजार 128 में से 21 हजार 174 महिलाएं गायब हुई हैं, बाकी 1954 बच्चियां हैं. इन्हें भी एक महीने या उससे ज्यादा समय से खोजा जा रहा है. जवाब से पता चला है कि महिलाओं के गायब होने के मामलों में पुलिस द्वारा गिने-चुने मामलों में ही प्रकरण पंजीबद्ध किए जाते हैं.

वहीं, जिन मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए उन मामलों में 76 आरोपी फरार हैं, जिन्हें अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है. इसी तरह बच्चियों की गुमशुदगी के मामलों में भी 254 आरोपियों की पुलिस को तलाश है.

कांग्रेस विधायक ने पूछा था ये प्रश्न

कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में सवाल पूछा था कि प्रदेश में 1 जनवरी 2024 से लेकर 30 जून 2025 के दौरान प्रदेश में महिलाओं, कन्याओं की गुमशुदगी, दुष्कर्म और यौन अपराधों के कितने प्रकरण दर्ज हुए, इसकी जिलेवार और वर्षवार जानकारी दी जाए. ऐसे प्रकरणों में कितने आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और कितने फरार हैं.

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : योग शारीरिक स्वास्थ्य का साधन ही नहीं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम भी है…

राजनांदगांव : योग शारीरिक स्वास्थ्य का साधन ही नहीं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम भी है…

राजनांदगांव , पतंजलि विश्वविद्यालय, भारत स्वाभिमान तथा पतंजलि योग समिति के द्वारा सिंधु भवन लालबाग…

14 minutes ago
राजनांदगांव : जूनियर स्पीड हैंडबॉल नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने जीता कांस्य पदक…

राजनांदगांव : जूनियर स्पीड हैंडबॉल नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने जीता कांस्य पदक…

राजनांदगांव , बागपत में हुई द्वितीय जूनियर स्पीड हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम…

23 minutes ago
CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

बिलासपुर। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार 4 जून देर रात उस समय…

29 minutes ago
राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव | फ्लाईओवर के नीचे हिस्से में नाली में ही गंदगी फेंकी जा रही है।…

29 minutes ago
CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

बिलासपुर. कोटा क्षेत्र पथर्रा गांव में 27 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्च…

42 minutes ago
मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री नोनी-बाबू…

51 minutes ago