मुख्यमंत्री निवास पर आज रक्षाबंधन थीम पर होगा महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन

भोपाल

प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला जन-प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। सम्मेलन के माध्यम से समाज में महिला सम्मान और उनके योगदान को सराहने का संदेश दिया जायेगा। सम्मेलन में महिला उत्थान से संबंधित विषयों पर चर्चा भी की जायेगी।

सम्मेलन में महिला महापौर, निकाय अध्यक्ष, सभापति एवं महिला पार्षदों की सहभागिता रहेगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के प्रत्येक नगरीय क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने नगरीय निकायों के प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मेलन की व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये है।

सम्मेलन में रक्षाबंधन पर केन्द्रित होंगे कार्यक्रम

रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए सम्मेलन में विविध कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम स्थल पर "भाई के नाम बहन की पाती" संबंधी हस्ताक्षर काउंटर की व्यवस्था की गई है। इस दौरान अतिथियों को महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित प्रतीक चिन्ह और उपहार दिये जायेंगे। महिला जन-प्रतिनिधियों के सम्मेलन में व्यवस्थित आवागमन और समुचित व्यवस्थाओं के लिये नगरीय निकायों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सम्मेलन की थीम "देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन तथा रक्षाबंधन कार्यक्रम" पर रखी गई है।

प्रदर्शनी

सम्मेलन में राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम-स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्व-सहायता समूह के उत्पादों का प्रदर्शन और योजना की जानकारी दी जायेगी। पूर्व में यह कार्यक्रम में भोपाल के हंस ध्वनि सभागार रविन्द्र भोपाल में होना प्रस्तावित था। अब यह सम्मेलन 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जा रहा है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

राजनांदगांव , कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले…

2 minutes ago
राजनांदगांव : पुष्पवाटिका के तालाब में गंदगी फैलती जा रही, सफाई होनी चाहिए…

राजनांदगांव : पुष्पवाटिका के तालाब में गंदगी फैलती जा रही, सफाई होनी चाहिए…

राजनांदगांव| पुष्पवाटिका के तालाब में लगातार गंदगी बढ़्ती जा रही है। तालाब का बड़ा हिस्सा…

7 minutes ago
राजनांदगांव : बाजार के सामने सड़क पर ही फेंक रहे कचरा कचरा…

राजनांदगांव : बाजार के सामने सड़क पर ही फेंक रहे कचरा कचरा…

राजनांदगांव | हाट बाजार के सामने सड़क पर कचरा फेंका जा रहा है। यहां बड़ी…

10 minutes ago
CG : तहसीलदार को पीटने वाले BJP विधायक को पुलिस ने बनाया आरोपी, FIR दर्ज …

CG : तहसीलदार को पीटने वाले BJP विधायक को पुलिस ने बनाया आरोपी, FIR दर्ज …

सीतापुर। भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने समर्थकों के साथ उप तहसील राजापुर में पदस्थ नायब…

17 minutes ago
हाई कोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु

हाई कोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु

धार  धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर हाई कोर्ट इंदौर खंडपीठ द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण…

19 minutes ago
CG : तीजन बाई रायपुर एम्स के ICU में भर्ती …

CG : तीजन बाई रायपुर एम्स के ICU में भर्ती …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पंडवानी परंपरा को नई पहचान दिलाने वाली विख्यात लोक कलाकार तीजन…

22 minutes ago