आज CM हाउस में महिला सरपंचों का सम्मेलन, महिला जनप्रतिनिधियों से सीएम करेंगे संवाद

भोपाल

राजधानी में श्यामला हिल्स पर स्थित मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को महिला सरपंचों का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में प्रदेश भर की महिला सरपंच सम्मिलित होंगी। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में सरकार रक्षाबंधन की थीम पर विभिन्न महिला सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री आवास में भी अलग-अलग समूहों को बुलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को महिला सरपंच आएंगी। महिला सरपंचों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव संवाद करेंगे। इस मौके पर महिला सरपंच मुख्यमंत्री को राखी भी बांधेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि सम्मेलन के दौरान मंच से सीएम डॉ. मोहन यादव महिला सरपंचों के हित में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सीएम हाउस में आयोजित रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन (Rani Durgavati Women Sarpanch Conference) में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री (CM) मोहन यादव महिला जनप्रतिनिधियों (Female Representatives) के लिए कई महत्वपूर्ण ऐलान कर सकते हैं।
महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या में वृद्धि

पंचायत विभाग (Panchayat Department) के अधिकारियों के अनुसार पंचायती राज (Panchayati Raj) में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण (50% Reservation) मिलने के कारण महिला जनप्रतिनिधियों (Female Representatives) की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

आज के सम्मेलन में पंचायती राज व्यवस्था (Panchayati Raj System) को लेकर महिला जनप्रतिनिधियों (Female Representatives) को अधिकार संपन्न बनाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav), पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (Panchayat Minister Prahlad Singh Patel), राज्यमंत्री राधा सिंह (Minister of State Radha Singh) और राज्य सरकार की महिला मंत्री (State Government Female Ministers) व विधायक प्रमुखता से मौजूद रहेंगी। इस सम्मेलन में विभिन्न जिलों की चार महिला सरपंच (Women Sarpanches) भी मंच पर अपने विचार रखेंगी।

मिल सकता है रक्षाबंधन का विशेष उपहार

सम्मेलन के बाद, महिला सरपंच (Women Sarpanches) सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) को राखी बांधेंगी और सीएम उन्हें रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के उपहार (Gifts) देंगे। यह पहली बार है जब सीएम हाउस (CM House) में महिला सरपंचों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, प्रजनन काल में संरक्षण पर जोर

15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, प्रजनन काल में संरक्षण पर जोर

जगदलपुर. मछलियों के संरक्षण और प्रजनन को बढ़ावा देने के लिए 16 जून से 15…

43 minutes ago
बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति…

48 minutes ago
ATS की बड़ी कार्रवाई, धार से संदिग्ध हाजी अजहर गिरफ्तार; पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरों के मिले सुराग

ATS की बड़ी कार्रवाई, धार से संदिग्ध हाजी अजहर गिरफ्तार; पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरों के मिले सुराग

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाद एमपी एटीएस ने धार जिले से एक…

51 minutes ago
एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, मौलाना समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप

एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, मौलाना समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप

छिंदवाड़ा   मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक मौलाना का बड़ा कांड सामने आया है। यहां…

1 hour ago
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…

2 hours ago