पुलिस भर्ती में महिलाओं का 2% आरक्षण बढ़ेगा

भोपाल

पुलिस महकमे में महिला बल की संख्या बढ़ाने के लिए भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार के निर्देश पर भर्ती में दो प्रतिक्षत और आरक्षण बढ़ाया जाने वाला है। प्रदेश में इस साल होने वाली पांच हजार पुलिस आरक्षकों की भर्ती में महिलाओं को बढ़े हुए आरक्षण का लाभ दिए जाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस महकमे में भर्ती के लिए अब तक महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर यह महिलाओं को यह आरक्षण दिया गया था। अब मोहन यादव की सरकार आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने जा रही है। महिलाओं को अब भर्ती के लिए अन्य विभागों की ही तरह 35 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय को जल्द ही प्रस्ताव तैयार करना है। यह प्रस्ताव शासन के पास भेजा जाएगा। जहां से मंजूरी के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
प्रदेश में इस साल पांच हजार पुलिस आरक्षकों की भर्ती किए जाने का प्रस्ताव है। महिलाओं को भर्ती में आरक्षण बढ़ाने का प्रस्ताव इसी भर्ती से लागू करने की तैयारी है। इस आरक्षण के बाद महिलाओं की इस भर्ती में संख्या 1750 के लगभग होगी।

3 सेंटीमीटर की छूट भी मिली है
महिला पुलिस बल बढ़ाने के लिए सरकार ने कई प्रयास किए।  पुलिस भर्ती में वर्ष 2020 से पहले तक महिलाओं की 155 सेंटी मीटर ऊंचाई की बाध्यता थी, इसके चलते महिलाओं की भर्ती के लिए आरक्षण में तय पद ही नहीं भरे जा रहे थे। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव तैयार किया, इस प्रस्ताव पर सरकार ने मुहर लगाई। उसके बाद वर्ष 2020 में महिलाओं के लिए औसत लंबाई 158 सेंटी मीटर से घटाकर 155 सेंटी मीटर कर दी गई थी।

दस प्रतिशत ही बल
महिलाओं की 33 प्रतिशत भर्ती का आदेश वर्ष 2015 में हुआ था। इसके बाद से जितनी भी भर्ती हुई उनमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। इसके बाद भी महिला पुलिस बल की संख्या बहुत ज्यादा नहीं हो पाई है। हालांकि अब तेजी से महिलाओं की पुलिस बल में संख्या बढ़ रही है। इसके बाद भी अब तक बल में 10 हजार के आसपास ही इनकी संख्या हो सकी है। जो पुलिस बल का करीब दस प्रतिशत के लगभग माना जाता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

1 hour ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

1 hour ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

1 hour ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

2 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

2 hours ago