विश्व के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव का समापन

विश्व के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव का समापन

नरेला रक्षाबंधन महोत्सव: मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रचा नया कीर्तिमान इस वर्ष 1 लाख 82 हज़ार 529 बहनों से बंधवाये रक्षासूत्र

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंत्री सारंग को खिलाडियों ने बांधी राखी

भोपाल

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को इसबार 1 लाख 82 हज़ार 529 बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए नवीन कीर्तिमान स्थापित किया है। गुरुवार को रक्षाबंधन महोत्सव के अंतिम दिन नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 69,41 एवं 58 में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में बहनें मंत्री सारंग को रक्षासूत्र बांधने पहुंची। वहीं खेल दिवस के अवसर पर टीटी नगर स्टेडियम में भी बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ियों ने भी रक्षा सूत्र बांधे।

मंत्री सारंग ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले वर्ष 1 लाख 42 हज़ार से अधिक बहनों ने राखी बांधी थी। वहीं इस वर्ष यह संख्या और बढ़ गई। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि हर वर्ष नरेला परिवार की लाखों बहनों का स्नेह प्राप्त होता है। बहनों का यह प्रेम हर बार भावुक कर देता है। मंत्री सारंग ने मंच से ही नतमस्तक होकर बहनों का आभार व्यक्त किया।

अंतिम दिन बहनों में दिखा अपार उत्साह

नरेला रक्षाबंधन उत्सव के अंतिम दिन बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी बहनें अपने भैया विश्वास सारंग को रक्षासूत्र बांधने के लिये बड़ी उत्साहित थीं। मंत्री सारंग के कार्यक्रम स्थल पहुँचते ही सभी बहनों ने उन पर पुष्प वर्षा कर उनका स्नेहिल स्वागत किया। सारंग ने सभी बहनों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया एवं आभार प्रकट किया। रक्षाबंधन महोत्सव के पूर्व नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्डों के 338 बूथों में महोत्सव में भाग लेने वाली 1 लाख से अधिक बहनों का पंजीयन कराया गया था। वहीं आस पास के क्षेत्रों से भी बहनों ने ऑफ लाइन और ऑन लाइन पंजीयन करवाए थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का कल देर…

20 minutes ago
IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

 इंदौर  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (15) को केस स्टडी में…

29 minutes ago
अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त

अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त

रायपुर अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त राजनांदगांव…

35 minutes ago
नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा नैनो यूरिया…

49 minutes ago
मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि नियामक आयोग के 98 प्रतिशत…

1 hour ago
PM Modi MP Visit: गाडरवारा में पीएम मोदी रखेंगे NTPC के 1600 मेगावाट विस्तार प्रोजेक्ट की आधारशिला

PM Modi MP Visit: गाडरवारा में पीएम मोदी रखेंगे NTPC के 1600 मेगावाट विस्तार प्रोजेक्ट की आधारशिला

नरसिंहपुर   मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 6 जून को बड़ा ऊर्जा कार्यक्रम…

2 hours ago