भोपाल
प्रदेश के नये मुख्यमंत्री बनने जा रहे डॉ मोहन यादव से आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित उज्जैन और अन्य जिलों के कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं, परिचितों ने मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से उनके निवास पर जाकर मोहन यादव ने उनसे मुलाकात की।
लाल घाटी स्थित वीआईवी विश्रामगृह सुबह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके बाद डॉ मोहन यादव ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से उनके निवास पर जाकर मुलाकात दी। मिश्रा ने उन्हें गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई तथा शुभकामनाए दी।
मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले डॉ मोहन यादव को उज्जैन तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और परिचितों ने लालघाटी स्थित वीआईपी विश्रामगृह पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी। उज्जैन नगर पालिक निगम के महापौर मुकेश टटवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक जोशी के साथ उज्जैन से बड़ी संख्या में आए जनप्रतिनिधियों व कार्यकतार्ओं ने 11 किलो का पुष्प हार व पगड़ी पहनाकर तथा शाल भेंट कर नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का अभिवादन किया, बड़ी संख्या में पुष्प गुच्छ भी भेंट किए गए।
ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…
इंदौर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…
उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…
09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…
रायपुर. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पद्म विभूषण से सम्मानित, विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…