यादव बोले – इतना विरोध है तो कांग्रेस अपने झंडे से भगवा रंग हटाए

भोपाल.
हाल ही में दूरदर्शन ने अपने लोगो का रंग बदल लिया है। इसको लेकर कांग्रेस सहित अन्‍य विपक्षी दलों केंद्र सरकार पर दूरदर्शन का भगवाकरण करने का आरोप लगाया है। वहीं अब इसको लेकर मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी सोच पर शर्म भी आती है और हंसी भी आती है, नाराजगी भी है। अब भगवा रंग के ऊपर कांग्रेस को आपत्ति है।

वामपंथी और विरोधी दल को ये समझ नहीं आता है कि भगवा हमारा त्याग और वैराग्य का प्रतीक है। सूर्य संस्कृति का वाहक है। सीएम ने कहा कि अब भगवा रंग का ऐसा विरोध है तो वो कांग्रेस अपने झंडे में भगवा रंग हटाकर दिखा दे। पूरी सनातन संस्कृति, हिंदू संस्कृति को अपमानित करने का काम करते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस इसके लिए क्षमा प्रार्थी रहेगी। दूरदर्शन का लोगो में सफेद की जगह नारंगी रंग आया, भगवा रंग आया, यह त्याग का प्रतीक है।

राहुल गांधी के दौरे पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज मध्‍य प्रदेश दौरे पर भी मोहन यादव ने तंज कसा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मोहन यादव ने कहा कि शुरू से कांग्रेस और राहुल गांधी की सोच के लिए चिंता होती है। वो सदैव सेना के पराक्रम पर प्रश्न उठाते हैं, अग्निवीर योजना पर प्रश्न उठाते हैं। उनकी सोच देश को दुर्भाग्यपूर्ण व्यवस्था में ले जाती है।’

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Yadav

Recent Posts

महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना

महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना

भोपाल  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव एवं सदस्य सुश्री साधना स्थापक ने पुलिस…

59 minutes ago
अधिक दर पर शराब बिक्री मामले में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

अधिक दर पर शराब बिक्री मामले में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

रायपुर, राजधानी रायपुर की फाफाडीह स्थित विदेशी मदिरा दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक दर…

1 hour ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजन से मिलाया

इंदौर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजन से मिलाया

भोपाल  इंदौर जिले के थाना चन्दन नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता : विगत एक माह में 1 हजार 136 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता : विगत एक माह में 1 हजार 136 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद

भोपाल "देशभक्ति जनसेवा" के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस प्रदेशभर में नागरिकों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतर्राष्ट्रीय…

1 hour ago
जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 शासन की जनकल्याणकारी…

1 hour ago