धामनोद पहुंची यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत,100 दिन पूर्व उम्मीदवार घोषित मतलब 100 प्रतिशत जीत होंगी- अर्चना चिटनीस

धार

मैं आप लोगों को सावधान करने आई  हूं कि 2018 में आप कांग्रेस के छलावे का शिकार हो गए थे। लेकिन इस बार कांग्रेसी कोई भी वेश बदलकर आए तो आपको बहकावें में नहीं आना है। केंद्र और प्रदेश में फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। अगर भाजपा संगठन ने 100 दिन पहले आपका उम्मीदवार घोषित किया है मतलब 100 प्रतिशत चुनाव जीतकर विधायक बनेंगे यह बात भारतीय जनता पार्टी के  ने रविवार को इंदौर संभाग यात्रा नंम्बर 3 की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान धामनोद में पूर्व मंत्री भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनीस ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही। जिले के धरमपुरी विधानसभा के ग्राम दहिवर से जन आशीर्वाद यात्रा प्रारम्भ पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। धामनोद में विशाल जनसभा आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, मंन्त्री  राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,बड़वानी सांसद  गजेंन्द्र पटेल,सांसद छतर सिंह दरबार ,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, यात्रा प्रभारी मुकाम सिंह किराड़े, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी कालु सिंह ठाकुर मंचासीन थे।
 
धामनोद में उमडा स्वागत के लिए महिलाओं का हुजूम, पार्टी नेता ने जताया आभार
धामनोद नगर पहुँचने पर जन आशीर्वाद यात्रा का ग्रामीण महिलाओं ने  पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
मंत्री  राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आप लोगों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि भारतीय जनता पार्टी को मातृ शक्ति का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है। केंद्र और राज्य के विकास की राह में स्पीड ब्रेकर नहीं बने धरमपुरी से भाजपा का विधायक जिताए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मिलकर आज काशी विश्वनाथ मंदिर का पुर्नरूत्थान, महाकाल लोक, रामराजा लोक, सलकनपुर देवी लोक का निर्माण कर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूत कर रहे हैं।

यात्रा की अगवानी में युवा मोर्चा ने निकाली बाईक रैली
जिले में प्रवेश होने पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष जय सुर्या के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने एक विशाल बाईक रैली निकाली गई जिसमें मंन्त्री दत्तीगांव व भाजपा जिला अध्यक्ष शामिल हुए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि यात्रा अगवानी व जनसभा में कैबिनेट मंत्री  राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद  छतर सिंह दरबार, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी , यात्रा जिला प्रभारी मुकाम सिंह किराड़े, यात्रा सह प्रभारी महेंद्र सिंह चाचु बना,पूर्व मंत्री रंजना बघेल,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद शर्मा,पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी कालु सिंह ठाकुर,विधानसभा संयोजक महेंद्र महाजन, विधानसभा प्रभारी श्याम नायक, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, पूर्व मंत्री जगदीश मुवेल,अनंत राव पंवार,नीलेश भारती, प्रकाश धाकड़,सन्नी रिन, देवेंद्र पटेल,राधेशयम कसरावदिया,विश्वस पांडे,पवन कुशवाह, कुसुम सौलंकी,मंडल अध्यक्ष राकेश पटेल सहित विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

9 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

9 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

9 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

9 hours ago