भोपाल
मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है. हालांकि बीते 1-2 दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिला है, जिससे तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग ने अब एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम, शहडोल, रीवा और ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलों में भारी बारिश की संभावना है.
वहीं गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के साथ-साथ शहडोल और रीवा संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि अब बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है. साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा.
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
पिछले माह जून के अंत में मानसूनी बारिश में कुछ कमी देखने को मिली थी, जिसके बाद एक बार फिर प्रदेश में बारिश का दौर शुरु हो सकता है. इसका सबसे ज्यादा असर प्रदेश के प्रमुख संभागों में पड़ सकता है. सागर, नर्मदापुरम, शहडोल, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार अलगे 3-4 दिनों तक प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी.
इन जिलों में हल्की बारिश के आसार
प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश के आसार जताए है. इनमें गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, जिलों के साथ-साथ शहडोल और रीवा संभाग के कुच जिले भी शामिल है. हल्की बारिश के साथ ही आसमान में बादल छाए रहने के साथ हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी के साथ तापमान में कुछ कमी आने की उम्मीद है. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है.
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…