आप लोकतंत्र के संरक्षक हैं, मतदान जरूर करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

भोपाल
लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे और प्रदेश में अंतिम चरण में शेष 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में आज 13 मई को मतदान होना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने सभी मतदाताओं से मतदान जरूर करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है आप (मतदाता) लोकतंत्र के संरक्षक हैं इसलिए मतदान जरूर करें। आप प्रदेश के जिम्मेदार नागरिक हैं एवं सदैव अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे हैं। लोकतंत्र में हर एक वोट महत्वपूर्ण है। आपका वोट लोकतंत्र को मजबूत करेगा। आपसे आग्रह है कि आप अपने परिवार के समस्त मतदाताओं के साथ वोट देने अपने मतदान केन्द्र पर अवश्य जाएं।

श्री राजन ने बताया कि मतदाताओं की सहूलियत के लिए मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों में छाया, पानी और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि मतदान करने जाते समय मतदाता अपनी पहचान के लिए एक फोटोयुक्त शासकीय परिचय पत्र जरूर ले जायें। जिन मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहाँ अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, जिससे मतदाताओं को अधिक समय तक इंतजार न करना पड़े।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

डिंडौरी में आदिवासियों ने चंदा जुटाकर बना दिया सरकारी स्कूल, 3 साल तक नहीं मिली सरकारी मदद

डिंडौरी में आदिवासियों ने चंदा जुटाकर बना दिया सरकारी स्कूल, 3 साल तक नहीं मिली सरकारी मदद

डिंडौरी सरकारी दावों और खोखले आश्वासनों से जब मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के आदिवासियों…

23 minutes ago
कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा

कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा

रायपुर  संवेदनशील प्रशासन और समय पर मिली सहायता ने रायगढ़ जिले की 27 वर्षीय बबीता…

24 minutes ago
ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…

43 minutes ago
2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

भोपाल  बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…

50 minutes ago
उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

1 hour ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

10 hours ago