श्योपुर जिला अस्पताल में युवक का हंगामा, डॉक्टरों से मारपीट और जमकर चले लात-घूंसे

श्योपुर.

श्योपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों से खुजली की दवा लिखवाने के लिए पहुंचे युवक ने दबंगई दिखाते हुए वहां मौजूद डॉक्टरों से गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर वह हाथापाई करने लगा तो नाराज डॉक्टरों ने भी उसके साथ हाथापाई कर डाली।

कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें डॉ. ललित शर्मा ने आरोपीत व्यक्ति को पकड़ रखा है और डॉ जितेंद्र यादव उसे चांटे मार रहे हैं। इसे लेकर लोग आरोप लगा रहे है कि डॉक्टरों ने युवक के साथ मारपीट की है हालांकि, डॉक्टरों का साफ तौर पर कहना है कि उसने गाली-गलौज करके हाथापाई शुरू की थी, बाद में उसे कंट्रोल में करने के लिए पकड़ा था और पुलिस को जानकारी दी है।

लैंब इंचार्ज से भी की बहस
बताया गया है कि आरोपित लखनसिंह जाट निवासी राडेप गुरुवार को जिला अस्पताल में हाथ-पैरों में खुजली होने पर दवाई लिखवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा, वहां मौजूद सर्जरी के डॉ. जितेंद्र यादव से गाली-गलौज करने लगा। उसे समझाने की कोशिश की तो वह और भी ज्यादा गुस्से में आकर गाली-गलौच और हाथापाई तक पर उतर आया। बताया जाता है कि आरोपित अस्पताल के लैब इंचार्ज रिंकू मित्तल से भी बहस करके आया था, बाद में डॉक्टरों से भिड़ गया।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही …

CG : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही …

रायपुर : सामूहिक सोलर पावर प्लांट स्थापित करना न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए फायदेमंद…

12 minutes ago
CG : किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर रहे खेती-किसानी …

CG : किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर रहे खेती-किसानी …

अम्बिकापुर : किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा कृषि कार्यों…

16 minutes ago
CG : बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर का खर्च हुआ आसान : महतारी वंदन योजना बनी सहारा

CG : बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर का खर्च हुआ आसान : महतारी वंदन योजना बनी सहारा

रायपुर, आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम महिलाओं के जीवन में नए बदलाव ला रहे…

23 minutes ago
CG : सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख स्वीकृत

CG : सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख स्वीकृत

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्राविधिक स्वीकृति आदेश जारी रायपुर. नगरीय प्रशासन…

26 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना बनी खुशियों की सौगात, सुकवरिया के परिवार को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक घर …

CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना बनी खुशियों की सौगात, सुकवरिया के परिवार को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक घर …

एमसीबी/ जिले के जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत ग्राम नेवरी की निवासी श्रीमती सुकवरिया, पति श्री…

28 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू

CG : छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू

राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने…

28 minutes ago