कांग्रेस के युवा नेता अमित शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, 3 दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

 उज्जैन
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और उज्जैन के युवा नेता अमित शर्मा का 39 वर्ष की उम्र साइलेंट अटैक से निधन हो गया. इस खबर को जिसने भी सुना वह सन्न रह गया. तीन दिन पहले ही अमित शर्मा ने बड़े उत्साह से अपना जन्मदिन मनाया गया था. अमित शर्मा उज्जैन के नीलगंगा इलाके में रहने वाले पूर्व पार्षद अशोक शर्मा के बेटे थे. उनकी घर में जब अचानक तबियत बिगड़ी तो निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

कई पदों पर रहे थे अमित शर्मा
अमित शर्मा के मित्र पप्पू बौरासी ने बताया कि अमित शर्मा नियमित रूप से व्यायाम करते थे और छात्र राजनीति से ही समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय थे. अमित शर्मा ने एनएसयूआई में कई महत्वपूर्ण पदों पर प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी संभाली थी. इसके बाद युवा कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों पर प्रदेश पदाधिकारी रहे.

इसके बाद उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया था. अमित शर्मा को जानने वाले लोगों को इस बात का भरोसा ही नहीं हुआ कि शारीरिक रूप से फिट युवक को साइलेंट अटैक भी आ सकता है.

पूर्व सांसद ने भी जताया दुख
उज्जैन के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि यह खबर चौंकाने वाली है. उन्हें भी काफी देर तक इस घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्वास नहीं हुआ. गुड्डू ने कहा कि अमित को वह 25 सालों से जानते थे वह छात्र जीवन से ही मेहनती और शरीर के प्रति जागरूक रहने वाले नेता थे.

खेल के क्षेत्र में कई मेडल हासिल किए
अमित शर्मा एक मंझे नेता होने के साथ-साथ खिलाड़ी भी थे. उन्होंने स्कूल और कॉलेज में कई खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और मेडल भी हासिल किए थे. 28 अगस्त को अमित शर्मा का जन्मदिन था, जिस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट किया. आज वहीं मित्र और समर्थक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए.

माता-पिता गए थे राजस्थान
अमित शर्मा के परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि उनके माता-पिता किसी कार्य से राजस्थान गए हुए थे. जैसे ही उन्हें अमित की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली वह तुरंत उज्जैन के लिए रवाना हुए. हालांकि जब तक वे उज्जैन पहुंचे अमित शर्मा की मौत की खबर उन तक पहुंच चुकी थी.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम

CG : महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम

प्रदेश में हीरा उद्योग, निवेश और रोजगार की संभावनाएं हुईं मजबूत वैज्ञानिक अन्वेषण की सफलता…

13 seconds ago
CG : सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर …

CG : सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर …

जशपुरनगर । नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं व्यवस्थाओं…

2 minutes ago
CG : जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG : जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नेशन फर्स्ट’ संकल्प और सुरक्षा बलों के शौर्य से बस्तर…

3 minutes ago
CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री साय

CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु…

6 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

10 minutes ago
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

बस्तर. राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में बस्तर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश…

31 minutes ago