भोपाल
युवा कांग्रेस से युवतियों को जोड़ने और उनके सशक्तिकरण के लिए ‘शक्ति सुपर शी’ कैम्पेन 15 अगस्त को युवा कांगे्रस शुरू करेगी। इस कैम्पेन के तहत युवतियों को युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल करवाकर उनसे अपने हक के लिए ध्वजारोहण करवाया जाएगा। यह अभियान देश भर में होगा। प्रदेश युवा कांग्रेस भी इस अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर अपने आयोजन में युवतियों से ध्वजारोहण करवाएगी।
इस अभियान के तहत 15 अगस्त से प्रदेश स्तर के साथ ही जिला स्तर और विधानसभा स्तर पर शक्ति क्लब के जरिए महिलाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह क्लब युवतियों को भविष्य में वे जिस क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखती है उसमें मदद की जाएगी। युवा कांग्रेस के राष्टÑीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास का प्रदेश युवा कांग्रेस को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वर्तमान समय मे आज देश भर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर अनेक प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास हो रहा है। शक्ति सुपर शी के कार्यक्रमों के जरिए महिलाएं अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर निर्भर ना रहें।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…