युवाओं को हमारे महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेना चाहिए: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि युवाओं को हमारे महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। वर्तमान की युवा पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन से सीख लेनी चाहिए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर बुधवार को परमवीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती पर गोविंदपुरा साकेत नगर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि दुनिया में कुछ ऐसी महान विभूति और व्यक्तित्व होते हैं, जो अपने श्रेष्ठ कर्मों से अपनी राष्ट्रभक्ति की छाप प्रत्येक जन मन पर छोड़कर जाते हैं और जिनके जाने के बाद भी वर्षों जमाना उनको याद करता है। भारतवर्ष के महानायक छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे भारतवर्ष की एक ऐसे ही महान विभूति थे। जिन्हें कुशल रणनीतिकार, दूरदर्शी शासक और पराक्रमी योद्धा के रूप में जाना जाता है।

राज्य मंत्री गौर ने कहा कि कहा कि छत्रपति वीर शिवाजी महाराज ने सनातन धर्म की ध्वजा को हाथ में लेकर लोगों के मन में अपने धर्म के प्रति अलख जगाने का काम किया। हम सबको अपने बच्चों में राष्ट्रभक्ति के जज्बा को अधिक मजबूत करना चाहिए। मातृभूमि से प्रेम करना सिखाना और देश प्रेम की भावना के साथ सनातन धर्म को आगे बढ़ाना, यही हमारी आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में पार्षद जितेन्द्र शुक्ला, सुरेंद्र वाटिका, श्रीमती मोनिका ठाकुर, श्रीमती अर्चना परमार, नीरज सिंह, सुनील द्विवेदी, प्रताप वारे, नारायण सिंह परमार, रामबाबू पाटीदार, प्रताप सिंह बेस, आनंद पाठक, धर्मेंद्र पाटीदार, प्रदीप पाठक और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: gour

Recent Posts

CG : अधिकारी के पारिवारिक विवाद में कूदा फर्जी पत्रकार, मोबाइल लेकर फरार …

CG : अधिकारी के पारिवारिक विवाद में कूदा फर्जी पत्रकार, मोबाइल लेकर फरार …

रायपुर। रायपुर में एक उपअभियंता ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद से जुड़ी काउंसलिंग…

4 minutes ago
CG : जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान …

CG : जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान …

दुर्ग । जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम के संबंध में कार्यालय नगर…

8 minutes ago
CG : मतदान दिवस 1 जून को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा सामान्य अवकाश …

CG : मतदान दिवस 1 जून को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा सामान्य अवकाश …

दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर की समय-अनुसूची के अनुसार जिले के जनपद…

12 minutes ago
CG : प्रबल प्रताप सिंह जूदेव प्रतिष्ठित हिंदू केसरी सेवा, सुरक्षा एवं समरसता पुरस्कार से सम्मानित …

CG : प्रबल प्रताप सिंह जूदेव प्रतिष्ठित हिंदू केसरी सेवा, सुरक्षा एवं समरसता पुरस्कार से सम्मानित …

रायपुर। सीएम साय ने कहा, घर वापसी अभियान के प्रमुख एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष…

26 minutes ago
CG : प्रवेश प्रक्रिया स्थगित …

CG : प्रवेश प्रक्रिया स्थगित …

दुर्ग। कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी…

32 minutes ago
CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर 31 को …

CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर 31 को …

दुर्ग । राज्य शासन के निर्देशानुसार ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के…

36 minutes ago