छत्तीसगढ़

अंबिकापुर : बेटे के साथ मिलकर मां ने युवक को उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था विवाद

मणीपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की उसके पड़ोसी युवक और उसकी मां ने मिलकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के पहले पूरे दिन दोनों पड़ोसी युवक साथ घूमते रहे और साथ में शराब भी पी थी। शाम को युवक अपने पड़ोसी के घर गया था, जहां उसका आरोपी युवक से विवाद हुआ। रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार, मणीपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी अमरेश यादव पुत्र रूपदेव यादव (22) मंगलवार सुबह अपने पड़ोसी युवक रूपनारायण राजवाड़े (21) के साथ गांव में घूमने गया था। दोनों ने साथ में शराब भी पी। इसके बाद अमरेश घर वापस आ गया था। शाम करीब सात बजे अमरेश अपने पड़ोसी रूपनारायण के घर गया। वहां रात करीब आठ बजे रूपनारायण व अमरेश का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े का शोर सुनकर अमरेश की मां रामबाई भी पड़ोस में पहुंच गई। वहां रूपनारायण तेज आवाज में अमरेश से कह रहा था कि वह उसके घर क्यों आया है? उसने अपनी मां व बहन के साथ गाली-गलौज करने को लेकर अमरेश को थप्पड़ जड़ दिया। इस बीच रामबाई ने अपने पुत्र को वापस घर चलने को कहा। 

इसी दौरान रूपनारायण की मां सौनफेलिया राजवाड़े वहां पहुंची और उसने अमरेश का हाथ पकड़कर उसे घर के अंदर खींच लिया और दरवाजा बंद कर लिया। विवाद बढ़ता देख रामबाई किसी को मदद के लिए बुलाने बाहर भागी। इस बीच रूपनारायण व उसकी मां ने अमरेश के सिर पर पत्थरों से कई बार वार कर दिया। अमरेश मौके पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोकनाथ व उसकी पत्नी तथा अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक अमरेश की मौत हो चुकी थी।

पुलिस को दी तहरीर में मृतक अमरेश की मां रामबाई ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुरान विवाद है। वे अमरेश को रूपनारायण के साथ रहने के लिए मना भी करते थे, लेकिन वह नहीं मानता था। पुरानी रंजिश को लेकर ही रूपनारायण व उसकी मां ने मिलकर अमरेश की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 8 जुलाई 2026…

4 minutes ago
राजनांदगांव : पीएम अजय योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : पीएम अजय योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

6 minutes ago
राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा…

16 minutes ago
राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

राजनांदगांव । कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को मौसम आधारित समसामयिक कृषि सलाह दी…

17 minutes ago
राजनांदगांव : जिले में अब तक 1667.7 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 544.6 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव : जिले में अब तक 1667.7 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 544.6 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

19 minutes ago