राजनांदगांव जिले में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देशभर के गांव-गांव और बस्तियों में रामदूत जा रहे हैं। हर घर में अयोध्या से पुवित अक्षत निमंत्रण कार्ड और राम मंदिर की तस्वीर लेकर पहुंचने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है।शुक्रवार को समाज जागरण और अयोध्या से आए 108 कलश को संस्कारधानी नगरी में शोभा यात्रा के माध्यम से घुमाया गया। इसके बाद इन कलशो को प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान की जिला समिति के खंडो तक पहुंचाया जाएगा।
बताया गया कि चार खंड इस समिति के योजना में आते हैं। राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़ और छुईखदान इन चारों खंड में 55 मंडल और 33 बस्तियां आती हैं। समिति द्वारा छोटी-बड़ी बैठकों के आयोजन करने के बाद जिले भर में लगभग 1700 रामदूत घर-घर निमंत्रण पत्रक लेकर जाएंगे, उनके नाम भी सूचीबद्ध किया जा चुका है।
जिला समिति ने बताया कि 108 कलश की शोभायात्रा 21 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से महावीर चौक स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से निकली। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय होकर जयस्तंभ चौक, जूनी हटरी, आजाद चौक, मानव मंदिर चौक से होते हुए गुरुद्वारा चौक पहुंची। जहां पर सारे कलश पुनः रखे गए और योजना के अनुसार बांटे गए।
बस्ती मंडल वह वार्ड तक पहुंचाएंगे। जिला संयोजक नीरज बाजपेयी विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्निहोत्री जिले की समरसता प्रमुख विष्णु साव के द्वारा लाये गए कलशों को महावीर चौक पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में विधि विधान से पूजा कर सभी बस्ती मंडलों वार्डों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
Home »
अयोध्या से लाई गई 108 कलशों की निकली शोभा यात्रा – जमकर झूमे भक्त, जय श्री राम के नारों से गूंजा राजनांदगांव
by kgnews
23/12/2023






