खेल

आईपीएल 2020: टीम के प्रदर्शन में अभी भी सुधार की जरूरत- दिनेश कार्तिक

दुबई,01 अक्टूबर । राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें मैच में 37 रनों से जीत दर्ज करने के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा है कि टीम के प्रदर्शन में अभी भी सुधार की जरूरत है। मैच के बाद कार्तिक ने कहा, मैं इसे परफेक्ट नहीं कहूंगा। कई ऐसी जगहें हैं, जहां हमें सुधार करने की जरूरत है यह शानदार मैच था।कई चीजों ने मुझे संतुष्टि दी। कार्तिक ने टीम के युवा खिलाडिय़ों की तारीफ करते हुए कहा,शुभमन गिल ने जिस तरह से शुरुआत की वो मुझे अच्छा लगा। आंद्रे रसेल और इयोन मोर्गन ने जिस तरह से खेला उससे भी मैं खुश हूं।

अच्छी बात यह थी कि युवा खिलाड़ी कैच के लिए जा रहे थे, चाहे वो कितना भी ऊंचा क्यों न हो। यह काफी खास है।उनके लिए यहां आकर अपना खेल खेलना शानदार था। राजस्थान के खिलाफ मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। कोलकाता की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों अच्छी रही। टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुये शुभमन गिल ने 34 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। आक्रामक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने 14 गेंद में 24 रन बनाये तो इयोन मोर्गन 23 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रहे।वहीं, गेंदबाजी में शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी और वरूण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाकर राजस्थान रॉयल्स की हार निश्चित कर दी। केकेआर की टीम अब अपने अगले मुकाबले में 3 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

9 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

10 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

10 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

10 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

10 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

10 hours ago