दुबई,01 अक्टूबर । कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 37 रन से मिली हार से निराश राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाज विकेट के अनुरूप ढल नहीं सके और मैदान के आकार को भांपने में गलती की।
बता दें कि इससे पहले राजस्थान के दोनों मैच शारजाह में खेले गए,जिसकी बाउंड्री दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की तुलना में छोटी है।
स्मिथ ने कहा कि कुछ खिलाडिय़ों ने शायद सोचा था कि मैच अभी भी शारजाह में खेला जा रहा है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि टीम ने शुरुआती विकेट खो दिए जो हार का कारण बना।
स्मिथ ने कहा,टी-20 क्रिकेट में ऐसा होता है। हमने शुरुआत में ही कई विकेट गंवा दिए और हमारे कई बल्लेबाजों को लगा कि अभी शारजाह में ही खेल रहे हैं। यह मैदान काफी बड़ा था और ज्यादा चौके छक्के नहीं लगे।
उन्होंने कहा,हम विकेट के अनुरूप ढल नहीं सके और मैदान के आकार को आंकने में गलती की।
राजस्थान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने गिल के 47 रन की मदद से छह विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में रॉयल्स की टीम नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…