छत्तीसगढ़

CG : ओवरटेक करने पर युवकों में चले लात-घूंसे, 10 गिरफ्तार

रायपुर में सरेराह नेशनल हाइवे पर युवकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।दो दिन के भीतर यह दूसरी घटना है। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में पार्टी करने के बाद युवक तेज रफ़्तार में कार चला रहे थे। इसी बीच ओवरटेक करने पर दूसरे कार चालक के साथ विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के युवकों के बीच सरेराह जमकर लात-घूंसे चले।इस मारपीट में दोनों पक्ष के युवकों के साथ युवतियों भी मौजूद थी। मारपीट के दौरान युवतियों बीच-बचाव करती रहींं। नेशनल हाइवे पर दोनों पक्षों के बीच हुए मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।कार में टक्‍कर के बाद नशे में चूर लड़कियों का सड़क पर हंगामाएक दिन पहले रायपुर के तेलीबांधा इलाके में शराब के नशे में तीन युवतियों ने जमकर हंगामा मचाया। बताया जा रहा है कि इन युवतियों की कार ने पहले एक कार को ठोका। फिर पीछे से आ रही दूसरी कार से इनकी टक्कर हो गई। जिसके बाद इनके बीच आपस में जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है। तेलीबांधा थाने में एक पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला सात अक्टूबर की देर रात डेढ़ से दो बजे के बीच की है। हाइवे पेट्रोलिंग गाड़ी ने सड़क के किनारे एक ट्रक को जांच के लिए रोका था। तभी पीछे से वेन्यू गाड़ी में दो युवक और दो युवतियां तेज रफ्तार में पहुंचे। उन्होंने ट्रक के ब्रेक मारने पर पहले एक कार को टक्कर मारी।फिर पीछे से आ रही एक दूसरी कार स्विफ्ट डिजायर भी इस पर जाकर भीड़ गई। पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी में भी 2-3 युवक सवार थे। टक्कर लगने के बाद उन्होंने इस बात का विरोध किया। तो वहां मौजूद लड़कियां उन युवकों से भिड़ गई। मारपीट में एक युवक का शर्ट फाड़ दी गई। वहीं एक युवती उसे पुलिस के सामने ही पीट रही है।युवतियों ने दर्ज करवाई रिपोर्टतेलीबांधा थाने में रायपुर के रहने वाले श्रेया सिंह राजपूत ने तेलीबांधा थाने में एफआइआर दर्ज कराई है कि ट्रक का अचानक ब्रेक करने से उनकी गाड़ी की टक्कर हुई। जिसके बाद पीछे से आ रही कार के युवकों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। श्रेया ने पुलिस को बताया कि इस मारपीट में उनके नाक मुंह और सिर के पीछे से खून निकलने लगा। वहीं उसके साथी विनायक सेठी को भी लड़कों ने पीटा है।

kgnews

Recent Posts

CG : जल जीवन मिशन ने 356 परिवारों के जीवन में लाई खुशहाली, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

CG : जल जीवन मिशन ने 356 परिवारों के जीवन में लाई खुशहाली, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

महासमुंद , कभी पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर रहने वाला विकासखंड…

9 minutes ago
CG : महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का इंटरनेशनल मून मिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

CG : महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का इंटरनेशनल मून मिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

देशभर से चुनी गईं सिर्फ 20 प्रतिभाएं मिशन शक्ति सेट के तहत बनाएंगी चंद्र उपग्रह…

16 minutes ago
CG : डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बची जान …

CG : डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बची जान …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिला पुलिस की डॉयल-112 टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए…

27 minutes ago
CG : बाल विवाह मुक्त समाज के संकल्प के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति

CG : बाल विवाह मुक्त समाज के संकल्प के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति

छात्राओं को बाल विवाह, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी रायपुर ,…

30 minutes ago
CG : ऑटो डायवर्सन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता, नागरिकों को मिल रही बड़ी राहत …

CG : ऑटो डायवर्सन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता, नागरिकों को मिल रही बड़ी राहत …

अम्बिकापुर : राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लागू की गई डिजिटल…

33 minutes ago
CG : स्वच्छ जल, सुरक्षित कल की ओर बढ़ता एमसीबी

CG : स्वच्छ जल, सुरक्षित कल की ओर बढ़ता एमसीबी

ग्राम चरवाही में सार्वजनिक हैंडपंपों का क्लोरीनेशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जलजनित बीमारियों की…

35 minutes ago