कवर्धा : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए वर्गवार मेरिट एवं काउंसलिंग तिथि जारी

काउंसलिंग 23 से 27 जून तक गुढ़ियारी, रायपुर में आयोजित होगी

कवर्धा, प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाईटhttps://eklavya.cg.nic.in/पर अपलोड कर दिया गया है। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं समय में अनिवार्य दस्तावेज सहित उपस्थित होने के लिए काउंसलिंग की तिथि एवं समय जारी किया है। जिसके अनुसार अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रुप से कमजोर जनजाति समूह के बालक 23 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रुप से कमजोर जनजाति समूह के बालिका के लिए 24 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक, अनुसूचित जाति बालक-बालिका के लिए 25 जून को को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक, अन्य पिछडा वर्ग बालक-कन्या के लिए 26 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक और सामान्य वर्ग बालक-बालिका, सामान्य वर्ग बालक बालिका और अल्पसंख्यक बालक-बालिका के लिए 27 जून को प्रातः 27 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढियारी जिला रायपुर में काउसलिंग किया जाएगा। 
 विद्यार्थी निर्धारित काउंसलिंग तिथि को अनिवार्य दस्तावेजों में विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आषय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र या षाला छोड़ने का प्रमाण पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र, दो स्वयं का पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो लाना अनिवार्य है। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक-पालक को काउंसलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

4 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

4 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

4 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

5 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

5 hours ago