छत्तीसगढ़

कवर्धा : मंत्री अकबर के प्रयासों से पत्रकारों के आवास का सपना हुआ साकार

परिवहन, आवास, पर्यावरण, वन एवं विधि विधायी मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के प्रयासों से पत्रकार गृह निर्माण सहकारी मर्यादित समिति कवर्धा को बड़ी कामयाबी मिली है। पत्रकारों का आवास का सपना अब साकार होगा।

मंत्री अकबर ने मंगलवार को कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित कवर्धा को कवर्धा शहर से सटे महराजपुर में लगभग तीनएकड़ जमीन आबंटन की आदेश कापी प्रदान की। पत्रकार गृह निर्माण सहकारी मर्यादित समिति के सदस्यों में खुशी की लहर देखी गई है। समिति ने मंत्री अकबर का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, राज्य क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा सहित पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित कवर्धा के सभी सदस्य गण उपस्थित थे। मंत्री अकबर ने समिति के अध्यक्ष अविनाश ठाकुर एवं सदस्यों को राज्य शासन द्वारा जारी आबंटन आदेश की कापी प्रदान किया।

उल्लेखीय है पिछले 15 वर्षों से मीडिया से जु़ड़े पत्रकारों द्वारा पत्रकार कालोनी के लिए जमीन आबंटन की मांग की जा रही थी। इसके लिए पत्रकारों ने लम्बा संघर्ष भी किया। पत्रकारों के इस संघर्ष को तब कामयाबी मिली जब कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के संज्ञान में आया। उन्होने पत्रकारों की इस मांग को सही मानते हुए पहले इस मांग की सैद्धांतिक सहमति दी और इसके लिए विधिवित आवेदन करने के लिए कहा। पत्रकारों ने गठित पत्रकार गृह निर्माण सहकारी मर्यादित समिति के फर्म के माध्यम से मंत्री अकबर एवं कलेक्टर कबीधाम को भूमि आबंटन के लिए विधिवत आवेदन दिया।

मंत्री अकबर ने पत्रकारों के आवेदन पर शीघ्रता से कार्यवाही की। लगभग दो माह के भीतर छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग नवा रायपुर से पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित कवर्धा जिला कबीरधाम के नाम पर कवर्धा से सटे 1.081हैक्टेयर भूमि आबंटित किया गया है।

पत्रकारों में खुशी की लहर, कैबिनेट मंत्री का आभार जताया
पत्रकार गृह निर्माण सहकारी मर्यादित समिति कवर्धा के अध्यक्ष अविनाश ठाकुर एवं अन्य सदस्यों द्वारा जमीन आबंटन की कापी मिलने पर कैबिनेट मंत्री अकबर को पुष्प माला पहनाकर आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री अकबर है तो भरोसा है के साथ अपने संबोधन को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हम सब मिडिया के साथियों के लिए यह गौरव का क्षण है। यह गौरव शाली क्षण कवर्धा पत्रकारिता जगत में मिशाल बन कर रहेगा और आने वाली पीढ़ी इसे सदियों तक याद रखेगा।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

5 hours ago