छत्तीसगढ़

केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव में मनाया गया ग्रैंड पेरेंट्स डे:दादा-दादी और नाना नानियों को किया गया सम्मानित, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव में 16 दिसंबर को दादा-दादी, नाना-नानियों के साथ ग्रैंड पेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। यह दिवस दादा-दादी और नाना नानियों को सम्मानित करने के लिए उन्हें अपनी तीसरी पीढ़ी से जोड़ते हुए नाती-नतनियों के प्रति उनके प्रेम की सुंदर अभिव्यक्ति के लिए मनाया जाता है।प्राचार्य मनोज कुमार ने दादा- दादी और नाना- नानी को परिवार का संरक्षक बताते हुए समाज में उनकी चिर प्रासंगिकता के महत्व को रेखांकित किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया।राजनांदगांव में दादा-दादी, नाना-नानियों के साथ ग्रैंड पेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया।राजनांदगांव में दादा-दादी, नाना-नानियों के साथ ग्रैंड पेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मनोज कुमार ने कीइस आयोजन में केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति समूह नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इनमें कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मनोज कुमार ने की।आयोजन होते रहने की इच्छा प्रकट कीइस कार्यक्रम में सम्मानित दादा-दादी और नाना-नानियों के आनंद के लिए अनेक खेलों का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य द्वारा विजेता दादा-दादी और नाना-नानियों को पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। सभी दादा-दादी, नाना-नानियों ने इस आयोजन से अभीभूत हुए और स्कूल में ऐसे आयोजन होते रहने की इच्छा प्रकट की।केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव में नाना-नानियों को सम्मानित किया गया।केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव में नाना-नानियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रों ने कियाकेंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव परिवार ने भी अपनी ओर से ह्रदय से सभी वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और धन्यवाद ज्ञापन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संयोजन संगीत शिक्षकों शुभमय मुखर्जी अनुराग किंजल्क ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा चौथी के छात्र उज्ज्वल कुमार और समीर साहू ने किया।शिक्षिका प्रभाती लता मुखर्जी ने आभार व्यक्त कियाप्राथमिक वर्ग की वरिष्ठ शिक्षिका प्रभाती लता मुखर्जी ने आभार व्यक्त किया। प्राथमिक वर्ग के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान रहा।

kgnews

Recent Posts

CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

रायपुर : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के…

12 minutes ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

15 minutes ago
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर  इंदौर हाई कोर्ट ने एक महिला को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है.…

15 minutes ago
CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

रायपुर : हिंसा की राह छोड़ जब कोई मुख्यधारा में लौटता है, तो न सिर्फ…

19 minutes ago
CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

उत्तर बस्तर कांकेर : बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से जिले के स्व-सहायता समूह की…

33 minutes ago
रायपुर : कृत्रिम गर्भाधान से पशुधन विकास की मिसाल बना ग्राम पुरी

रायपुर : कृत्रिम गर्भाधान से पशुधन विकास की मिसाल बना ग्राम पुरी

रायपुर : कृत्रिम गर्भाधान से पशुधन विकास की मिसाल बना ग्राम पुरी कृषि मंत्री रामविचार…

35 minutes ago