छत्तीसगढ़

कोण्डागांव : वेदेश्वरी शर्मा को जैविक कृषि के लिए नई दिल्ली में किया गया सम्मानित

कोण्डागांव, 28 जुलाई 2023

जिले की कामधेनू गौशाला बडेकनेरा, की संचालिका वेदेश्वरी शर्मा को उनके द्वारा जिले में क्लस्टर वार जैविक खेती के लिए किये जा रहे है, निरंतर प्रयासों के लिए उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग, कोण्डागांव की ओर से दिल्ली में जैविक खेती को बढावा देने वाने वाले दिल्ली की संस्था एनएनएस ने 23 जुलाई को सम्मानित किया। वेदेश्वरी ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बीते 15 वर्षाे से कामधेनु गौशाला संचालन के साथ-साथ जैविक खेती को बढावा देने हेतु उनके द्वारा जिले में 1000 कृषकों के साथ शुरू किया। जिसमें कृषकों को जैविक खेती से जोड़ने एवं रासायनिक खेती छुडवाने हेतु कृषकों द्वारा जैविक खेती अपनाने हेतु इनके द्वारा किये गये अथक प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया।
जिले में उद्यानिकी विभाग के सहयोग से दंडकारण्य एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी (कृषक उत्पादक संगठन) का गठन किया गया है। जिसकी डायरेक्टर वेदेश्वरी हैं। वेदेश्वरी एवं उनकी टीम के प्रयासों से 1000 कृषक जैविक खेती कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया गया। इस द्वौरान उद्यानिकी विभाग के अपर संचालक श्री भूपेन्द्र कुमार पाण्डे, उद्यान अधीक्षक लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव भी उपस्थित रहें।
ग्रामीण महिलाओं को सिखा रही जैविक खाद निर्माण
वेदेश्वरी गांव-गांव में छोटे-छोटे महिला समूह तैयार कर उन्हें पशुओं के गोबर से जैविक खाद बनाने के साथ ही गोमूत्र से कीटनाशक बनाने की विधि भी इस गौशाला में सिखाई जा रही है। गाय के गोबर से महिलाएं खाद ही नहीं दीये से लेकर की रिंग, शोपीस सजावट के सामान भी तैयार कर रही है। इस गौशाला में 250 से अधिक पशुओं के लिए हरा चारा भी तैयार होता है।

kgnews

Recent Posts

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

भिलाई-चरौदा l निगम के वार्ड क्र. 40 गनियारी का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्व. डॉं…

29 seconds ago
CG : सांसद बघेल ने अहिवारा में किया 133 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण …

CG : सांसद बघेल ने अहिवारा में किया 133 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण …

अहिवारा । नगर पालिका परिषद अहिवारा में गुरुवार को राज्य प्रवर्तित एवं अधोसंरचना मद के…

4 minutes ago
CG : शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी : टंक राम वर्मा …

CG : शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी : टंक राम वर्मा …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…

7 minutes ago
CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

भिलाई । पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटे भिलाई के 10 श्रद्धालुओं के…

17 minutes ago
CG : बिजली गुल होने से धोबाकछार के 15 परिवार संकट में, दो सप्ताह से अंधेरे में गुजर रही जिंदगी…

CG : बिजली गुल होने से धोबाकछार के 15 परिवार संकट में, दो सप्ताह से अंधेरे में गुजर रही जिंदगी…

सरगुजा , जिला में विकासखंड लखनपुर के ग्राम चोड़ेया के धोबाकछार मोहल्ले में आकाशीय बिजली…

17 minutes ago
CG : ‘इकरा’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को …

CG : ‘इकरा’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को …

भिलाई । इकरा टीचर्स एसोसिएशन की ओर से प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह 12 जुलाई…

20 minutes ago