एटीएम लूट की योजना बनाते पारदी गिरोह के चार आरोपित गिरफ्तार

उज्जैन

उज्जैन पुलिस ने पारदी गिरोह के चार सदस्यों को एटीएम लूटने की योजना बनाते पकड़ा है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी एटीएम लूटने नहीं बल्कि बाबा महाकाल की सवारी के दौरान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आये थे। लेकिन सोमवार को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत होने पर सफल नहीं हो पाये। जिसके बाद उन्होंने पहले से परिचित गांधीनगर में रहने वाले बदमाशों के साथ एटीएम लूटने की योजना बनाई और झाड़ियों में छुपकर वह मौके का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

 

वाकणकर ब्रिज के पास झाड़ियों में छुपे कुछ बदमाशों के पास हथियार देखकर लोगों ने बीती रात नीलगंगा थाना पुलिस को सूचना दी थी। टीआई तरूण कुरील ने उपनिरीक्षक महेन्द्र मकाश्रे और उपनिरीक्षक यादवेन्द्र परिहार की दो टीमें बनाकर रवाना की। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी, उसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस को देखकर दौड़ लगा दी। उसके चार साथी भी भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पीछा कर पकड़ लिया।

चारों को थाने लाने पर उनके पास से दो पिस्टल, चाकू, मिर्ची पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ करने पर चारों ने अपने नाम ओहिल पिता शफीक खान, शरीफ पिता मोहम्मद साजिद निवासी गांधीनगर और धर्मेन्द्र पिता खंडेल पारदी, खब्बू पिता आकाश पारदी निवासी गुना होना बताए हैं। चारों ने कबूल किया कि उनकी योजना नानाखेड़ा रोड पर बने एटीएम को लूटने की थी। उन्होंने मौके से भागे साथी का नाम कार्तिक बताया है, जो नीलगंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। टीआई तरूण कुरील के अनुसार चारों के खिलाफ योजना बनाने और अवैध हथियार रखने का प्रकरण दर्ज किया है। चारों के पुराने अपराध भी होना सामने आया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…

41 minutes ago
CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

बिलासपुर. जरा सी चूक युवक को भारी पड़ गई. कुएं की दीवार पर बैठकर युवक…

48 minutes ago
CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा सोलर…

48 minutes ago
CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

खैरागढ़ । विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 54 इंच लंबी पूंछ वाली पूज्य कामधेनु माता "सौम्या"…

53 minutes ago
CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

कुम्हारी । कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह…

1 hour ago
CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

भिलाई-चरौदा l निगम के वार्ड क्र. 40 गनियारी का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्व. डॉं…

1 hour ago