कोरबा जिले में मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली घुसने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली घुस जाने से उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद से पूरे गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि बच्चे की कुछ सामान लेने के लिए बाहर दुकान पर गई थी और बच्चा घर पर अकेला था। इसी दौरान यह घटना हुई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के नागिनभांटा मोहल्ले में रहने वाले राजकुमार पांडेय ने बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा जगदीश पांडेय घर के पास खेल रहा था।
जबकि उसकी मां पास में ही मौजूद दुकान में कुछ सामान लेने गईं हुई थी। इसी दौरान छिपकली मासूम के मुंह में घुस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…