छत्तीसगढ़

कोरबा  : ये प्यास है बड़ी जमीन पर उतरे बाज को वन विभाग के सदस्य ने पिलाया पानी, बातें की, खिलाया खाना…देखिए वीडियो

जब भी देश में बाज की बात होती है तो उसकी ऊंची उड़ान और काबलियत का जिक्र जरूर होता है। दुनिया भर में  पक्षियों का राजा कहे जाने वाले बाज का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति बाज को पानी पिला रहा है। वह उससे बातें करता है, फिर खाना खिलाता है। यह वीडियो छत्तीसगढ़ में कोरबा का है। एक दिन पहले बाज कृष्णा नगर में एक युवक के घर में आ गया। उसे उड़ने में परेशानी हो रही थी। इस पर वन विभाग के सदस्य पहुंचे और बाज कर प्यास बुझाने के साथ ही उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।  शहर के कृष्णा नगर निवासी दीपक दस महंत के घर एक बाज आ गया। वह उड़ नहीं पा रहा था। इस पर घरवालों ने इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष और वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को दी। अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जितेंद्र सारथी ने बाज का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। डरा सहमा बाज एक जगह पर बैठा रहा। उसको विश्वास लेकर जितेंद्र सारथी बाज से बात करने लगे। एक बार तो लगा कि बाज उनकी भाषा को समझ रहा है। उन्होंने बाज को पानी पिलाया, फिर उसके भोजन की व्यवस्था की। इन दिनों प्रदेश में गर्मी बहुत पड़ रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि,  वन विभाग के सदस्य जितेंद्र सारथी एक मग में भरे पानी को बाज के पास ले जाते हैं। पहले तो बाज पानी को देखता और फिर पीने लगता है। जब उसे पानी पीने में दिक्कत होती है, तो जितेंद्र सारथी मग को और पास लेकर जाते हैं। वह अपनी चोंच से पानी पीता है। इसके बाद उसे अपने हाथ पर बिठाकर खाना खिलाते हैं। बाज भी एक-एक टुकड़े को खाता है। इस पूरे रेस्क्यू अभियान में ऐसा लग रहा था कि बाज उनकी सारी बातों को समझ रहा है। 

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

5 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

5 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

6 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

6 hours ago